{"_id":"6117a9ad8ebc3ee08d1bf5b3","slug":"mahindra-xuv700-global-debut-mahindra-xuv700-features-mahindra-xuv700-specs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV700 : आखिरकार महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित एसयूवी से उठा पर्दा, बोल्ड लुक के साथ मिले ढेर सारे फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra XUV700 : आखिरकार महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित एसयूवी से उठा पर्दा, बोल्ड लुक के साथ मिले ढेर सारे फीचर्स
Sat, 14 Aug 2021 05:41 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 14 Aug 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra XUV700 Unveil : Mahindra XUV700 (महिंद्रा XUV700) शनिवार को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने प्रदर्शित की गई। हाल के महीनों में ऑनलाइन प्रचार के जरिए इस कार की दर्जनों स्पाय तस्वीरें और वीडियो जारी की गई थी, जिसके बाद आखिरकार महिंद्रा ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी से पर्दा उठा दिया। Mahindra XUV700 एसयूवी की इस साल के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह कार तीन-पंक्ति एसयूवी सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा लाएगी। यह एसयूवी अपनी पावर-पैक ड्राइव और अपनी बोल्ड एक्सटीरियर स्टाइल के साथ कई फीचर्स देने का वादा कर रही है।
Mahindra XUV700 Rear
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 का एक्सटीरियर लुक
Mahindra XUV700 का लुक XUV500 से मिलती-जुलता है। लेकिन यह फिर भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होती है। एसयूवी के फ्रंट में ग्रिल का डिजाइन, कंपनी का नया लोगो, C-आकार के DRLs, शार्प टेल लाइट डिजाइन और यहां तक कि पॉप-आउट दरवाजे के हैंडल - सभी इसे एक नया लुक और अपील देने में मदद करते हैं।

इंटीरियर और केबिन
XUV700 के अंदर दो 10.25-इंच डिस्प्ले स्क्रीन हैं। कार के अंदर आसानी से घुसने और निकलने के लिए दरवाजे खुलने पर अंदर की सीटें अंदर की ओर खिसक जाती हैं। यह देखते हुए कि यह एक तीन-पंक्ति एसयूवी है, आखिरी पंक्ति में यात्रियों के लिए भी जगह का ठीक-ठीक स्तर पर है। एसयूवी 5 या 7 सीट लेआउट में पेश हो सकती है।
फीचर्स
XUV700 को सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ मिलता है - महिंद्रा इसे स्काईरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल कहती है। इसके अलावा, एसयूवी के अंदर सोनी म्यूजिक सिस्टम के साथ 10 स्पीकर दिए गए हैं। एलेक्सा वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके कार्यक्षमता को नियंत्रित किया जा सकता है।

Mahindra XUV700 के वेरिएंट्स
XUV700 को दो ब्रॉड सीरीज- Adrenox (एड्रेनॉक्स) और MX (एमएक्स) में उपलब्ध कराया जाएगा। Adrenox सीरीज में तीन ट्रिम्स होंगे- AX3, AX5 और AX7। टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7 में 18-इंच के अलॉय व्हील्स, लेदर सीट्स, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Mahindra XUV700 भारत का पहला ऐसा वाहन होगा जो Alexa Voice AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सिस्टम से लैस होगा और इसमें हैंडसफ्री कमांड दिए जा सकेंगे। यानी Mahindra XUV700 देश की पहली ऐसी कार होगी जिसमें Alexa Voice आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम जैसा एडवांस फीचर मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि इससे वाहन चालक या मालिक वॉयस कमांड (अपनी आवाज के जरिए) एसयूवी की खिड़कियां से लेकर सनरूफ को कंट्रोल करने, तापमान को एडजस्ट करने, म्यूजिक ट्रैक बदलने, ट्रैफिक की निगरानी करने या यहां तक कि वॉयस कमांड के जरिए घर पर कम्पैटेबल उपकरणों को कंट्रोल करने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है।

Mahindra XUV700 spied
- फोटो : Facebook/XUV700 Modified
इंजन और पावर
महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश की गई है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है।