फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra XUV500 BS6 की ऑनलाइन बुकिंग चालू, जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Sun, 26 Apr 2020 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
mahindra xuv 500 bs6 launch date in india bs6 mahindra xuv500 booking mahindra xuv 500 bs6 2020 mahindra xuv500 second generation launch date in India mahindra suv cars mahindra xuv500
mahindra XUV500 2020
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) अपनी एसयूवी XUV500 को BS6 ईंधन मानकों के अनुरूप अपडेट कर लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट पर इस एसयूवी को 5000 रुपये की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी लॉन्चिंग से पहले हाल ही में  इसके सभी वेरिएंट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की सारी जानकारी सामने आ गई थी। BS6 Mahindra XUV500 में मिलने वाले एंट्री लेवल वेरिएंट W3 को बंद कर दिया गया है। नई BS6 XUV500 चार वेरिएंट्स W5, W7, W9 और W11 (O) में उपलब्ध होगी। 
mahindra xuv 500 bs6 launch date in india bs6 mahindra xuv500 booking mahindra xuv 500 bs6 2020 mahindra xuv500 second generation launch date in India mahindra suv cars mahindra xuv500
Mahindra XUV500
इंजन
नई Mahindra XUV500 में पुराने BS4 मॉडल वाला 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, हालांकि अब यह BS6 ईंधन मानकों के मुताबिक अपग्रेड होगा। यह इंजन 3750rpm पर 153bhp का पावर और 1750rpm-2800rpm पर 360Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। BS6 Mahindra XUV500 अब केवल फ्रंट-वील-ड्राइव सिस्टम में ही उपलब्ध होगी। क्योंकि ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आने वाले एंट्री लेवल W3 वेरिएंट को कंपनी ने बंद कर दिया है। 
mahindra xuv 500 bs6 launch date in india bs6 mahindra xuv500 booking mahindra xuv 500 bs6 2020 mahindra xuv500 second generation launch date in India mahindra suv cars mahindra xuv500
Mahindra XUV500
डिजाइन
इस कार की टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से पता चलता है कि नई XUV500 के एक्सटीरियर को रीडिजाइन किया गया है और इसमें फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल मिल सकते हैं। इस कार के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव किया जा सकता है। एसयूवी को एलईडी DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट) और सिग्नेचर महिंद्रा ग्रिल के साथ रीडिजाइन किए गए हेडलैंप्स मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra xuv 500 bs6 launch date in india bs6 mahindra xuv500 booking mahindra xuv 500 bs6 2020 mahindra xuv500 second generation launch date in India mahindra suv cars mahindra xuv500
Mahindra XUV500 Torque converter gearbox
फीचर्स
BS6 XUV500 के एंट्री-लेवल वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 15 सेंटीमीटर का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी में सिल्वर ग्रिल इंसर्ट्स, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, रूफ रेल्स, पावर अजस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर्स, क्रोम स्कफ प्लेट्स, फुल वील कैप, ट्विन एग्जॉस्ट, ब्लैक-ग्रे इंटीरियर, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड ड्यूल HVC, 6 साइड अजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलेगी। इनके अलावा इस वेरिएंट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्यूल इम्मोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, टिल्ट पावर स्टीयरिंग, रिमोट के साथ फ्लिप-की, और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

वहीं कार के टॉप वेरिएंट में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 तरफ से इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल ड्राइवर सीट, कल्टेड लेदर, कनेक्टेड ऐप, साइड व कर्टन एयरबैग्स और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नॉलजी जैसे फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
mahindra xuv 500 bs6 launch date in india bs6 mahindra xuv500 booking mahindra xuv 500 bs6 2020 mahindra xuv500 second generation launch date in India mahindra suv cars mahindra xuv500
Mahindra xuv500
मुकाबला
लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी बहुत जल्द अपनी इस एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। नई एसयूवी XUV500 का भारतीय बाजार में Tata Harrier (टाटा हैरियर), Jeep Compass (जीप कंपास), Kia Seltos (किआ सेल्टोस) और Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) के टॉप एंड वर्जन से मुकाबला होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed