ह्यूंदै ने पहली बार अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Styx यानी ‘बेबी क्रेटा’ को पहली बार ऑफिशियली पर्दा उठाया है। अभी तक स्टिक्स की टेस्टिंग के दौरान फोटो और वीडियोज सामने आती रही हैं। कंपनी ने पहली बार Styx का टीजर जारी किया है। Styx का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और विटारा ब्रेजा से है।
स्टिक्स का लुक क्रेटा से मिलता जुलता
ह्यूंदै की तरफ से जारी टीजर वीडियो में स्टिक्स का लुक क्रेटा से मिलता जुलता है। जिसके चलते स्टिक्स को बेबी क्रेटा भी कहा जा रहा है। स्टिक्स के फ्रंट बंपर और कैरेक्टर लाइन भी क्रेटा से मिलते जुलतेहैं। हालांकि वीडियो में स्टिक्स को पूरी तरह से स्टिकर्स से कवर है। 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी स्टिक्स को पहली बार 2016 के ऑटो एक्सपो में कारलीनो कंस्पैक्ट के तौर पर शोकेस किया गया था।
अप्रैल में पर्दा उठाया जा सकता है
उम्मीद जताई जा रही है कि ह्यूंदै स्टिक्स से इस साल अप्रैल में पर्दा उठाया जा सकता है। वहीं मई या जून के आखिरी सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग की जा सकती है। नई स्टिक्स को सेंट्रो के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इसी पर नई ग्रैंड आई10 को भी बनाया जा रहा है। वहीं स्टिक्स की टक्कर टाटा नेक्सन, मारुति विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा एक्सयूवी300 से होगी।
16 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स
नई स्टिक्स में क्रेटा की तरह एलईडी डीआरएल, हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल और टेल गेट डिजाइन दिया गया है। वहीं इसमें 8 इंच का ट्च स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड, हिल असिस्ट, 7 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी होंगे। स्टिक्स में 16 इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे।
स्टिक्स की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच
वहीं स्टिक्स 3 इंजन ऑप्शंस 99 बीएचपी, 1.4 लीटर, 89 बीएचपी 1.4 लीटर पेट्रोल, और 100 बीएचपी वाले 1 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आएगी। स्टिक्स में 5 स्पीड मैनुअल और 1 लीटर पेट्रोल के साथ 7 स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं स्टिक्स की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच होगी।