हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इतनी बेबाक हो गईं कि भारतीय क्रिकेटरों को 'धोबी का कुत्ता' तक कह दिया। आइए हम आपको बताते कि कैसे क्या हुआ?
कंगना ने रोहित को कहा- धोबी का कुत्ता, विराट बोले- हम भी किसान आंदोलन पर बात करते हैं
करीब 72 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक लगभग सभी क्रिकेटरों ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपनी बात रखी। इस बीच रोहित शर्मा ने भी एक ट्वीट किया, जिस पर कंगना बुरी तरह भड़क गईं और रोहित के साथ साथ उन सभी क्रिकेटरों की तुलना 'धोबी के कुत्ते' से कर डाली।
रोहित शर्मा का ट्वीट
India has always been stronger when we all stand together and finding a solution is the need of the hour. Our farmers play an important role in our nation’s well being and I am sure everyone will play their roles to find a solution TOGETHER. #IndiaTogether 🇮🇳
रोहित शर्मा ने लिखा, 'जब हम सब एकजुट होकर रहे हैं, भारत हमेशा तब मजबूत हुआ है और समाधान निकालना वक्त की मांग है। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की भलाई में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई समाधान निकालने में अपना भूमिका बखूबी निभाएगा।
रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर कंगना रणौत बुरी तरह भड़क गईं। कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे, जो उनकी भलाई के लिए हैं। ये आतंकी हैं, जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है?'

वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट कर कहा कि यह एकजुट रहने का वक्त है। असहमति के वक्त में हम सभी एकजुट रहें। मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दयपूर्ण हल निकल आएगा ताकि शांति हो और मिलकर आगे बढ़ सकें। वहीं, चेन्नई टेस्ट से पहले गुरुवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट ने कहा, 'हमने टीम बैठक में किसान आंदोलन पर बात की। सभी ने अपनी राय रखी।'