{"_id":"60b202d88ebc3edc831f1f11","slug":"mahindra-thar-5-door-officially-confirmed-for-launch-mahindra-thar-5-door-launch-date-in-india-mahindra-thar-5-door-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Thar प्रेमियों के लिए खुशखबरी: आ रही है 5-दरवाजों वाली थार, कंपनी ने बताई लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra Thar प्रेमियों के लिए खुशखबरी: आ रही है 5-दरवाजों वाली थार, कंपनी ने बताई लॉन्चिंग डिटेल्स
Sat, 29 May 2021 02:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 May 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने पिछले साल अक्तूबर में न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार ऑफरोडर एसयूवी को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि नई थार का 5-डोर वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। अब महिंद्रा के कार प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि बहुचर्चित 5-डोर थार एसयूवी पाइपलाइन में है और कंपनी उसे भारत में जल्द उतारेगी। माना जा रहा है कि मारुति अपनी एसयूवी जिमनी को भारत में 5-डोर वर्जन के साथ उतारने की योजना पर काम कर रही है। जिसके चलते महिंद्रा ने भी अपनी रणनीति बदली है और भारतीय बाजार में अपनी कामयाब एसयूवी थार को 5-डोर वर्जन में लानेवाली है।
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
9 नए मॉडल लॉन्च करेगी
महिंद्रा ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में वित्त वर्ष 2021 के लिए कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजों का एलान किया। इस ब्रीफिंग में कंपनी ने बताया कि 5-डोर थार को 2023-2026 तक लाएगी। इसके अलावा महिंद्रा ने बताया कि कंपनी वर्ष 2026 तक 9 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इन नए मॉडल्स में एक ऑल-न्यू बोलेरो एसयूवी भी होगी, जिसे 2023-2026 की समान अवधि के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी तक दोनों मॉडलों की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

ये नई गाड़िया भी आ रही हैं
इस दोनों एसयूवी के अलावा महिंद्रा की लाइनअप में Born EV प्लेटफॉर्म पर आधारित कई इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च करेंगी। इसके अलावा न्यू जेनरेशन XUV300 एसयूवी और W620 और V201 कोडनेम वाले दो अन्य मॉडल्स भी लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने XUV700 की लॉन्चिंग को 2021 में पहले ही तय कर दिया है। इसके बाद 2022 तक नई स्कॉर्पियो को लॉन्च किया जाएगा।

Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Refernce Only
क्यों ला रही है 5-डोर थार
भारतीय बाजार में जिस तरह से न्यू जेनरेशन थार के 3-डोर वर्जन को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली, उससे अंदाजा लगाया गया कि अगर थार को 5-डोर वर्जन के साथ लाया जाता है तो भारतीय बाजार में उसे अच्छी खासी कामयाबी मिल सकती है। वहीं इसकी ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी में भी बढ़ोतरी होगी, साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी और काफी बूट स्पेस भी मिलेगा। इसमें रेगुलर थार के मुकाबले लंबा व्हीलबेस और रीडिजाइन बॉडी मिल सकती है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि 5-डोर वर्जन में हार्डटॉप स्टैंडर्ड मिलेगा। हालांकि अभी इसके डिटेल्स के बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी।

- फोटो : For Reference Only
5-डोर में क्या फायदे होंगे
5-डोर थार में अतिरिक्त दरवाजों और ज्यादा केबिन स्पेस के अलावा बाकी सभी कुछ महिंद्रा थार 3-डोर वर्जन जैसा ही होगा। हालांकि इसमें मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स दिए जा सकते हैं। अभी थार 4 सीटर है, और एंडवेंचर लर्वस ही इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके खरीदार भी वहीं हैं, जिनके पास पहले से एक कार है। 3-डोर वर्जन में पीछे की तरफ बैठने के लिए आगे की सीट को झुकाना पड़ता है, वहीं थार में बूट स्पेस की जबरदस्त कमी खलती है। 5-डोर थार बड़ी होगी और उसमें एक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।