{"_id":"60b1e0788ebc3e29b665392f","slug":"2021-suzuki-hayabusa-sports-bike-deliveries-starts-in-india-by-suzuki-motorcycle-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2021 Suzuki Hayabusa: इस सुपरस्पोर्ट बाइक की डिलीवरी शुरू, जानें इस दमदार बाइक की कीमत और खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2021 Suzuki Hayabusa: इस सुपरस्पोर्ट बाइक की डिलीवरी शुरू, जानें इस दमदार बाइक की कीमत और खासियतें
Sat, 29 May 2021 12:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 May 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
2021 Suzuki Hayabusa : Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित सुपरस्पोर्ट टूअर बाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस मोटरसाइकिल की शिपमेंट डीलरशिप को भेजनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस स्पोर्ट्स टूअरिंग मोटरसाइकिल की ग्राहकों को डिलीवरी भी शुरू हो गई है। बता दें कि देश में इस सुपरस्पोर्ट टूअर बाइक का पहला बैच पूरी तरह बिक गया। जिससे कंपनी को इसकी लॉन्चिंग के दो दिनों बाद ही बुकिंग बंद करनी पड़ी। पहले लॉट में 101 बाइक शामिल हैं जिन्हें कंपनी अपने ग्राहकों को डिलीवर करना शुरू कर चुकी है।
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
बता दें 2021 Hayabusa थर्ड जेनरेशन मॉडल है। कंपनी ने इसे कई बदलावों के साथ बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च किया है। सुजुकी हायाबुसा के पहले जेनरेशन मॉडल को वर्ष 1998 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस मॉडल को 2007 तक बेचा। जिसके बाद वर्ष 2008 में कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को पेश किया। अब कंपनी ने अपनी इस सुपरबाइक की तीसरी पीढ़ी को उतारा है।
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
सुजुकी ने अपनी इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सुपरबाइक को बिल्कुल नए अवतार में पेश किया है। नई हायाबुसा में कंपनी के नए लोगो डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके साथ ही इस स्पोर्ट बाइक में एयरोडायनमिक फेस और क्रोम प्लेटेड लॉन्ग एग्जॉस्ट दिए गए हैं जो बाइक को पहले से ज्यादा एग्रेसिव लुक देता है। इसके अलावा बाइक में 7-स्पोक अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो नए डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। 2021 सुजुकी हायाबुसा को तीन डुअल-टोन रंगों के विकल्पों में पेश की गई है। इनमें कैंडी बर्न गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर के साथ कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट के साथ मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू सिल्वर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa 2021
- फोटो : Suzuki
पावरफुल इंजन
नई 2021 Suzuki Hayabusa बाइक में अपडेटेड इंजन दिया गया है। इसमें 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो अब यूरो 5 उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। यह इंजन एक राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रोटल सिस्टम से लैस है। इसके साथ-साथ इसमें अपडेटेड इनटेक और एक्जॉस्ट सिस्टम भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस नए सेटअप का फायदा लो और मिड-रेंज में पावर और टॉर्क आउटपुट को बढ़ाने में मिलेगा।

टॉप स्पीड और माइलेज
यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पिछले मॉडल की तुलना में, नए बाइक में 8 bhp कम पावर मिलेगा है। लेकिन सुजुकी का कहना है कि नया मॉडल मजबूत टॉर्क डिलीवरी के साथ "सबसे तेज हायाबुसा" है। इस इंजन में पहले की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 298 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक सिर्फ 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। मोटरसाइकिल का कुल वजन (कर्ब वेट) 264 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि नई 2021 हायाबुसा 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।