{"_id":"5f8d623c8ebc3e679f0b976d","slug":"mahindra-thar-2020-hits-15-000-bookings-57-percent-buying-this-suv-car-for-the-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Thar 2020 का धमाल, 15000 बुकिंग का आंकड़ा किया पार, 57 फीसदी पहली बार खरीद रहे थार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra Thar 2020 का धमाल, 15000 बुकिंग का आंकड़ा किया पार, 57 फीसदी पहली बार खरीद रहे थार
Mon, 19 Oct 2020 03:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 2020 (महिंद्रा थार 2020) दो अक्तूबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने के साथ ही हिट हो गई। अब कंपनी ने सोमवार को एलान किया कि एसयूवी की 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। थार 2020 ने लॉन्च होने के पहले चार दिनों के अंदर ही 9,000 यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा छू लिया था।
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Reference Only
57 फीसदी पहली बार खरीद रहे यह कार
थार 2020 हर तरह की सड़कों में पेश आने वाली चुनौती से निपटने की क्षमताओं का वादा करती है। इसके साथ ही यह अब ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक केबिन देने का भी वादा करती है, जिसकी इससे पहले वाले मॉडल में कमी थी। महिंद्रा ने बताया है कि यह एसयूवी उन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रही है, जिनके पास यह कार पहले नहीं थी। इस एसयूवी की अब तक हुई बुकिंग में से, नए थार के 57 फीसदी ग्राहक पहली बार इसे खरीद रहे हैं। इसके अलावा, थार के ऑटोमैटिक वेरिएंट को मैनुअल गियरबॉक्स की तुलना में ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इन दो तरह के लोगों के लिए SUV की दो सीरीज
थार के सेकंड जेनरेशन मॉडल में कुछ बहुत ही खास फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्री के आराम और सुरक्षा में इजाफा करते हैं। AX और LX के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध थार क्रमश: एडवेंचर और लाइफस्टाइल सीरीज हैं। AX यानी एडवेंचर सीरीज को ऑफ-रोडिंग ड्राइविंग का आनंद लेने के लिए बनाया गया है, जबकि LX यानी लाइफस्टाइल सीरीज को अपने सेगमेंट में ज्यादा लग्जरी चाहने वालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एसयूवी अपनी काफी सराही गई 4X4 क्षमताओं को बरकरार रखने का दावा करती है। इसमें दिए गए इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्प्लैश प्रूफ स्विच और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स से महिंद्रा ग्राहकों के बड़े वर्ग को लुभाने की कोशिश में है।

थार का इंजन
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया गया है। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें बीएस6 कंप्लाएंट 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

फीचर्स और लुक
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा। कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन वाली Thar को छह रंगों के साथ पेश किया है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।