फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिन्द्रा की यह रेसिंग कार फार्मला 1 से भी है फास्ट, 2 सेकेंड में पकड़ लेती है 100 किमी की रफ्तार

Wed, 06 Mar 2019 01:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Mar 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
mahindra-owned-automobili-pininfarina-showcased Battista racing car at geneva motor show
Automobili Pininfarina Battista-1

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के स्वामित्व वाली इटली की लग्जरी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Automobili Pininfarina ने जिनेवा मोटर शो में अपनी नई कार Battista Batista को शोकेस किया। इस कार की खासियत यह है कि लग्जरी इलेक्ट्रिक हाइपर कार होने के बावजूद यह किसी फार्मूला वन रेसिंग कार से भी तेज दौड़ती है।


 

फार्मला 1 कार से तेज है Battista

mahindra-owned-automobili-pininfarina-showcased Battista racing car at geneva motor show
Automobili Pininfarina Battista-2

Battista Batista मात्र 2 सेकेंड से कम वक्त में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। जो किसी भी फार्मला 1 कार से बेहद तेज है। Battista बिना कोई प्रदूषण फैलाए 250 मील प्रति घंटे की रफ्तार के बैरियर को तोड़ सकती है। इस कार को 2020 में लॉन्च किया जाएगा। 2020 में इसे बनाने वाली कंपनी Pininfarina SpA को 90 साल पूरे जाएंगे, इस मौके पर इसे लॉन्च किया जाएगा।



 

120 kWh का बैटरी पैक मिलेगा

mahindra-owned-automobili-pininfarina-showcased Battista racing car at geneva motor show
Automobili Pininfarina Battista-3

Battista में कार्बन फाइबर मोनोकॉक चैसिस और कार्बन फाइबर बॉडी मिलेगी। वहीं इसमें टी शेप में 120 kWh का बैटरी पैक मिलेगा और चार मोटरें मिलेंगी जो चारों पहियों को अलग-अलग टार्क देंगी। वहीं इसमें पांच रेडिएटर वाला कूलिंग सर्किट होगा। साथ ही इसमें 390 एमएम के फ्रंट और रिअर के लिए कार्बन सिरेमिक के 6 पिस्टन ब्रेक मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 480 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल व्हील ड्राइव कार

mahindra-owned-automobili-pininfarina-showcased Battista racing car at geneva motor show
Automobili Pininfarina Battista-6

Battista में 120 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई हैं। इस हाइपर कार की मोटर पावर 1,900 एचपी और 2,300 एनएम का टार्क देती है। वहीं Battista एक ऑल व्हील ड्राइव कार है। वहीं इस कार के सस्पेंशन खासतौर पर थ्रीलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए ही डिजाइन किए गए हैं। वहीं बतिस्ता में 0 से 300 किमी की रफ्तार 12 सेकेंड में पकड़ लेती है और 350 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है।
 

विज्ञापन

50 बैटिस्ट कारें ही बनेंगी

mahindra-owned-automobili-pininfarina-showcased Battista racing car at geneva motor show
Automobili Pininfarina Battista-5

Pininfarina SpA कंपनी के मुताबिक साल में केवल 150 बैटिस्ट कारें ही बनाएगी। इन कारों को उत्तरी अमेरिका, यूरोप और मध्य एशिया में सप्लाई किया जाएगा। महिन्द्रा ग्रुप ने 2015 में 5 करोड़ यूरो में खरीदा था। इस कंपनी को 1930 में शुरू किया गया था  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed