फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं विजय शंकर, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर फेंक बन गए जीत के हीरो

Wed, 06 Mar 2019 01:26 PM IST
nagpur Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 06 Mar 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Who is Vijay Shankar, know everything about this all rounder who bowled last over vs Australia

नागपुर में मंगलवार को भारत ने अपनी 500वीं जीत दर्ज की। बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया आखिरी ओवर में जरूरी 11 रन नहीं बना पाया। यह ओवर फेंका युवा ऑलराउंडर विजय शंकर ने, पहली ही गेंद पर स्टोइनिस को आउट कर विजय ने पहले मैच बनाया और फिर जंपा को बोल्ड कर दुनिया भर में अपना नगाड़ा बाजा दिया।



यह भी पढ़ें INDvAUS: टीम इंडिया की 500वीं जीत के ये रहे पांच बड़े कारण


नागपुर से पहले विजय शंकर ने टीम इंडिया के लिए 5 वन-डे मैच खेले थे और इस दौरान उनकी जो पहचान बनी वह ऐसे बल्लेबाज खिलाड़ी के तौर पर बनी, जो मीडियम पेस बॉलिंग भी कर सकता है। इस मैच से पहले विजय शंकर के बॉलिंग आंकड़ों को देखें, तो वे भी प्रभावित नहीं करते।

Who is Vijay Shankar, know everything about this all rounder who bowled last over vs Australia

विजय शंकर का बॉलिंग रिकॉर्ड अब तक ऐसा खास नहीं रहा था कि फैन्स उन पर यह भरोसा कर सकें कि वह भारत को जीत दिलाएंगे। विजय ने इस मैच से पहले खेले 5 वन-डे में 19 ओवर फेंककर कोई भी मेडन नहीं फेंका था और वह 100 रन खर्च कर चुके थे। अब तक उनके खाते में कोई विकेट भी नहीं आया था। 

यह मैच शंकर के लिए यादगार बना गया है। उन्होंने बैटिंग में 46 रन की उम्दा पारी खेली थी और विराट कोहली के साथ उस वक्त एक महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई जब टीम इंडिया दबाव में थी। शंकर तब थोड़े से दुर्भाग्यशाली रहे की वह रन आउट हो गए।

Who is Vijay Shankar, know everything about this all rounder who bowled last over vs Australia

इस मैच में शंकर जब बैटिंग पर आए थे, तब टीम का स्कोर 75/3 था। आज उन्हें एमएस धोनी और केदार जाधव से पहले खेलने का मौका मिला था। विजय ने कप्तान कोहली के साथ 81रन की उपयोगी साझेदारी की थी। 41 बॉल की इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। 

इस साल में मई में होने वाले विश्व कप टीम के लिए चयनकर्ता जिन युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा रहे थे, विजय उनमें से एक हैं। इस पारी के बाद तो विजय विश्व कप टीम में अपनी जगह के लिए मजबूती से दांव ठोकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Vijay Shankar, know everything about this all rounder who bowled last over vs Australia

विजय शंकर को सबसे पहले पिछले साल 2018 में हुई निदहास ट्रॉफी के लिए चुना गया था, जहां दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद में छक्का मारकर फाइनल दिलाय था। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेटों में अच्छा प्रदर्शन करने के एवज में उन्हें यह गिफ्ट मिला था।

विज्ञापन
Who is Vijay Shankar, know everything about this all rounder who bowled last over vs Australia

क्या है विजय शंकर की खासियत?

26 जनवरी 1991 को जन्में विजय ऑलराउंडर हैं। हार्दिक पांड्या की तरह ही वो दाएं हाथ से मीडियम तेज गेंदबाजी करते हैं और सीधे हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं, इसलिए ही कप्तान विराट कोहली ने ये स्टेटमेंट दिया था कि उन्हें हार्दिक पांड्या के बैकअप के रूप में देखा जा रहा है। विजय बड़े हिट्स लगाने में माहिर हैं। विजय ने अभी तक 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.70 की औसत के साथ 2099 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए करियर को देखें तो विजय के नाम 64 मैचों में 37.53 की औसत से 1539 रन हैं। टी-20 की बात करें तो उन्होंने अभी तक 63 मैचों में की 27.33 की औसत और 128.49 के स्टाइक रेट के साथ 902 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed