फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से छिना नंबर-1 का ताज, यह कार बनी देश की टॉप एमपीवी

Sun, 09 Jun 2019 09:33 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 09 Jun 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
mahindra marazzo rival maruti suzuki ertiga defeated the best mpv in india, toyota innova crysta
Innova Crysta Launch India

मारुति ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन एमपीवी कार को पिछले साल के आखिर में लांच किया था। वहीं लांचिंग के साथ ही मारुति अर्टिगा काफी पापुलर हो गई। अर्टिगा ने इस सेगमेंट में पहले से ही मौजूद महिंद्रा मराजो और रेनो लॉजी को सीधे चुनौती हुए बिक्री के मामले में उनसे आगे निकल गई। वहीं अब उसकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि उसने इस सेगमेंट की  टॉप सेलिंग कार इनोवा को चुनौती देते हुए उसे भी मात दे दी है।


 

अर्टिगा की 8,864 यूनिट्स की बिक्री

mahindra marazzo rival maruti suzuki ertiga defeated the best mpv in india, toyota innova crysta
Maruti Suzuki Ertiga 2019

मई, 2019 में मारुति ने अर्टिगा की 8,864 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि टोयोटा अपनी एमपीवी कार इनोवा क्रिस्टा की मात्र 5,631 यूनिट्स की ही बिक्री कर पाई। वहीं महिंद्रा ने अने एमपीवी कार मराजो की 1381 यूनिच्स की बिक्री की, जबकि रेनो केवल 49 यूनिट्स की ही बिक्री कर पाई। अर्टिगा की बढ़ती पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अर्टिगा इस सेगमेंट की नई बादशाह बन गई है।
 

अर्टिगा में बड़ा केबिन स्पेस

mahindra marazzo rival maruti suzuki ertiga defeated the best mpv in india, toyota innova crysta
Maruti Suzuki Ertiga new Genration

मारुति ने अर्टिगा को पिछले साल लांच किया था, इस सेगमेंट में अब तक टोयोटा की एमपीवी कार इनोवो क्रिस्टा बेस्ट सेलिंग कार थी। वहीं नई अर्टिगा पुरानी कार के मुकाबले न कवेल साइज में ज्यादा बड़ी है, बल्कि उसका लुक भी शानदार है। नई अर्टिगा के मारुति के लेटेस्ट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नई अर्टिगा में न केवल ज्यादा बड़ा केबिन स्पेस मिलता है, वहीं पुरानी अर्टिगा से यह 99 एमएम ज्यादा लंबी, 40 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्टिगा में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम

mahindra marazzo rival maruti suzuki ertiga defeated the best mpv in india, toyota innova crysta
Maruti Suzuki Ertiga 2019 Rear

इस सेगमेंट में अर्टिगा अकेली ऐसी कार है, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। इससे पहले मारुति ने 1.5 लीटर का डीजल इंजन के साथ अर्टिगा लांच की थी, इसमें सेडान कार सियाज वाला ही इंजन लगा हुआ है। वहीं मौजूदा अर्टिगा 3 इंजन ऑप्शंस 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में मिलती है। अर्टिगा का 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन 94 बीएचपी की पावर और 225 एनएम का टॉर्क देता है।    
 

विज्ञापन

2 डीजल इंजन

mahindra marazzo rival maruti suzuki ertiga defeated the best mpv in india, toyota innova crysta
maruti-suzuki-ertiga

जबकि 1.3 लीटर का DDiS डीजल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिलता है, जो 25.47 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड एएमटी के साथ आने वाला 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन 104 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed