पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एबी डीविलियर्स की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने देश से ऊपर पैसे को चुना। अख्तर ने शुक्रवार को यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज की जमकर आलोचना की।
अख्तर ने कहा कि सबसे पहले, लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि एबी डीविलियर्स पर आईपीएल और पीएसएल के साथ अपने करार को खत्म करके विश्व कप के लिए खुद को उपलब्ध कराने का दबाव था। हालांकि, उन्होंने आईपीएल और पीएसएल को चुना और संन्यास लेने की घोषणा करते हुए खुद को वर्ल्ड कप से बचा लिया।'
3 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब प्रदर्शन के बाद यह खुलासा हुआ था कि डीविलियर्स ने चयन समिति के सामने विश्व कप में खेलने का प्रस्ताव रखा था, जिसे समिति ने खारिज कर दिया था। उन्होंने मई 2018 में संन्यास लिया था, इसलिए वे टूर्नमेंट के लिए टीम में शामिल होने वाले नियमों पर खरे नहीं उतरे।
4 of 5
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
अख्तर ने कहा, 'यानी कि हर चीज पैसे से शुरू हुई। मैं समझता हूं कि उन्होंने पैसे को देखते हुए यह निर्णय लिया। इस खुलासे का समय सवाल खड़े करता है। जब उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले संन्यास लिया था, तब भी दक्षिण अफ्रीका की टीम खराब फॉर्म में थी। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए था कि उनके देश को उनकी जरूरत है। पैसा आज या कल आ जाएगा, लेकिन आपने वर्ल्ड कप छोड़कर पैसे को चुना।'
शोएब ने कहा कि मुझे लोगों के पैसा कमाने से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उसे सही तरीके से करें, अगर आपको पैसा कमाना है, तो सही निर्णय लें, लेकिन अपने देश को प्राथमिकता दें। अब अपने नाम को साफ करने के लिए आपने संन्यास से वापस आकर विश्व कप में भाग लेने का निर्णय लिया, लेकिन मैं समझता हूं कि प्रबंधन का निर्णय सही था।'