{"_id":"60b235438ebc3e1c8d012b45","slug":"mahindra-bolero-suv-new-model-mahindra-officially-confirm-all-new-bolero-for-launch-mahindra-news-on-new-launches","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Bolero: महिंद्रा ने की आधिकारिक पुष्टि, लाएगी ऑल-न्यू महिंद्रा बोलेरो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra Bolero: महिंद्रा ने की आधिकारिक पुष्टि, लाएगी ऑल-न्यू महिंद्रा बोलेरो
Sat, 29 May 2021 06:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 29 May 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Bolero
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने एलान किया है कि वह अगले कुछ वर्षों में भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो) एसयूवी लॉन्च करेगी। महिंद्रा ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में वित्त वर्ष 2021 के लिए कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग के दौरान में कंपनी ने अपनी आनेवाली बोलेरो एसयूवी के बारे में आधिकारिक घोषणा की।
Mahindra Bolero
ऑल-न्यू बोलेरो एसयूवी के अलावा महिंद्रा थार के 5-डोर मॉडल को भी लॉन्च करेगी। दोनों मॉडल को 2023-2026 की समान अवधि के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी तक दोनों मॉडलों की लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा महिंद्रा ने बताया कि कंपनी वर्ष 2026 तक 9 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इन नए मॉडल्स में एक ऑल-न्यू बोलेरो एसयूवी भी होगी, जिसे 2023-2026 की समान अवधि के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
Mahindra Bolero
कई नई गाड़िया लाएगी
घरेलू वाहन निर्माता ने यह भी घोषणा की है कि इस दोनों एसयूवी के अलावा महिंद्रा की लाइनअप में Born EV प्लेटफॉर्म पर आधारित कई इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च की जाएंगी। इसके अलावा न्यू जेनरेशन XUV300 एसयूवी और W620 और V201 कोडनेम वाले दो अन्य मॉडल्स भी लॉन्च किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने XUV700 की लॉन्चिंग को 2021 में पहले ही तय कर दिया है। इसके बाद 2022 तक नई स्कॉर्पियो को लॉन्च किया जाएगा।

- फोटो : For Representation Only
नई बोलेरो एसयूवी में क्या होगा खास
ऑल-न्यू बोलेरो में पूरी तरह से नया अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन, नए सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ अपडेटेड इंजन दिया जाएगा। मौजूदा मॉडल में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5-लीटर 3-सिलेंडर, mHawk डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 75 bhp का अधिकतम पावर और 210 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
5-डोर थार भी होगी लॉन्च
भारतीय बाजार में जिस तरह से न्यू जेनरेशन थार के 3-डोर वर्जन को ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली, उससे अंदाजा लगाया गया कि अगर थार को 5-डोर वर्जन के साथ लाया जाता है तो भारतीय बाजार में उसे अच्छी खासी कामयाबी मिल सकती है। वहीं इसकी ऑफरोडिंग कैपेबिलिटी में भी बढ़ोतरी होगी, साथ ही दूसरी पंक्ति में सीटें होने से यह काफी बड़ी हो जाएगी और काफी बूट स्पेस भी मिलेगा। इसमें रेगुलर थार के मुकाबले लंबा व्हीलबेस और रीडिजाइन बॉडी मिल सकती है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि 5-डोर वर्जन में हार्डटॉप स्टैंडर्ड मिलेगा। हालांकि अभी इसके डिटेल्स के बारे में चर्चा करना जल्दबाजी होगी।