फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 विश्व कप: पोटिंग को आई धोनी-पांड्या की याद, बताया- क्या है ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का सबब

Sat, 29 May 2021 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 May 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting highlights how Australia need to find finisher for T20 World Cup
रिकी पोंटिंग - फोटो : social media

पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि आगामी टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के पास भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी या हरफनमौला हार्दिक पांड्या जैसा कोई फिनिशर नहीं है। पोंटिंग का यह भी मानना है कि मध्यक्रम या निचले क्रम का कोई विश्वस्त बल्लेबाज मिल जाए जो विकेटकीपिंग भी कर सके तो एक तीर से दो शिकार हो जाएंगे।


 

Ricky Ponting highlights how Australia need to find finisher for T20 World Cup
रिकी पोंटिंग - फोटो : social media

पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के लिए फिनिशर की भूमिका हमेशा चिंता का सबब रही है। इसके लिए विशेषज्ञ चाहिए जो तीन या चार ओवर खेल सके और 50 रन भी बना सके।' उन्होंने कहा, 'धोनी ने अपने पूरे करियर में यह काम किया है और वह इसमें बेहतरीन है। हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड भी इस श्रेणी में आते हैं जो देश के लिए और आईपीएल टीम के लिए मैच जीत सकते हैं। वे इस स्थान पर खेलने के आदी हैं।'

 

Ricky Ponting highlights how Australia need to find finisher for T20 World Cup
मैक्सवेल - फोटो : twitter@cricketcomau

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रहे पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छा फिनिशर इसलिए भी नहीं है क्योंकि उसके सभी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बिग बैश लीग में शीर्ष चार स्थान पर खेलते हैं। उन्होंने कहा, 'क्या ग्लेन मैक्सवेल या मिशेल मार्श यह काम कर सकते हैं या मार्कस स्टोइनिस। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा चिंता का सबब यही है।' स्टोइनिस दिल्ली कैपिटल्स के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी करके कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting highlights how Australia need to find finisher for T20 World Cup
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : social media

पोंटिंग ने कहा, 'मैने पिछले साल स्टोइनिस को दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करते देखा। उसने बिग बैश लीग के कुछ मैचों में पारी का आगाज करके मेलबर्न स्टार्स के लिये अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मुझे ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो फिनिशर की भूमिका निभा सके और उसने दिल्ली कैपिटल्स को दो तीन मैच अपने बल्ले के दम पर जिताए।' टी-20 विश्व कप अक्तूबर-नवंबर में भारत में होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed