फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश चुनावः स्मृति बोलीं- राज्य में कुछ दिन की मेहमान है कांग्रेस

Tue, 07 Nov 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार Updated Tue, 07 Nov 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani addresses election rally at Seraj in Mandi
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
हिमाचल विस क्षेत्र सिराज के थाची में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर की चुनावी जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जनता में आक्रोश है। 
Smriti Irani addresses election rally at Seraj in Mandi
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जनता का भरोसा सरकार से निरंतर उठता जा रहा है। प्रदेश में गुड़िया और वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या सरकार की नाकामियों और प्रशासनिक खामियों को दर्शाती है।
Smriti Irani addresses election rally at Seraj in Mandi
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
स्मृति ईरानी ने कहा कि सूबे में सीएम वीरभद्र सिंह के नाम की उद्घाटन पट्टिकाएं तक टूट गई हैं। जिन कामों के लिए पट्टिकाएं लगाई थीं, वह पूरे नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने वाले ये भूल जाते है कि नोटबंदी से 30 हजार करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Irani addresses election rally at Seraj in Mandi
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
स्मृति ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कुछ दिन की मेहमान है। हिमाचल में भाजपा के सत्ता में आते ही सूबे के गांव-गांव में केंद्र की मदद से विकास को गति दी जाएगी। वीरभद्र सिंह से हिमाचल की जनता का मोह भंग हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed