फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये कारें देती हैं 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज, खरीद सकते हैं पांच लाख से कम कीमत में

Thu, 28 Nov 2019 11:45 AM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
know Price and Specification of Maruti Suzuki Alto 800, WagonR, Santro and Renault Kwid Facelift
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें - फोटो : amar ujala

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और बढ़ते तेल की कीमतों से परेशान हैं, तो आपको उन कारों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो ज्यादा माइलेज देती हैं। बाजार में Maruti Suzuki के अलावा और भी कई कार कंपनियां है, जिन्होंने कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली कारें लॉन्च कर रखी हैं। आइए जानते हैं ऐसी कारों और उनके माइलेज के बारे में...  

know Price and Specification of Maruti Suzuki Alto 800, WagonR, Santro and Renault Kwid Facelift
maruti suzuki alto 800 india

Maruti Suzuki Alto 800

मारुति Alto 800 को बीएस-6 उत्सर्जन मानक के साथ उतार चुकी है। इसमें 796 सीसी पेट्रोल इंजन लगा है, जो 48 एचपी की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही अपडेटेड ऑल्टो में ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सभी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर साइड में एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल है।

माइलेजः 22.05 किमी प्रति लीटर
एक्स शोरूम कीम (दिल्ली): 2.93 लाख रुपये से शुरू

know Price and Specification of Maruti Suzuki Alto 800, WagonR, Santro and Renault Kwid Facelift
Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR

मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैनुअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। वहीं, बात इसके माइलेज की करें तो इसकी पेट्रोल एमटी (1.0L) वेरियंट 21.79 किमी प्रतिलीटर, पेट्रोल एजीएस (1.0L) वेरिएंट 21.79 किमी प्रतिलीटर और पेट्रोल एजीएस (1.2L) वेरिएंट 20.52 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है।

माइलेजः 21.79 किमी प्रति लीटर तक
एक्स शोरूम कीम (दिल्ली): 4.34 लाख रुपये से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
know Price and Specification of Maruti Suzuki Alto 800, WagonR, Santro and Renault Kwid Facelift
Hyundai santro

Hyundai Santro 

माइलेज देने के मामले में Hyundai की Santro भी कम नहीं है। Hyundai Santro में 1.1 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। Santro का यह इंजन 68 बीएचपी की अधिकतम पावर और 99 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

माइलेजः 20.3 किमी प्रति लीटर
एक्स-शोरूम कीमतः 3.90 लाख रुपये से शुरू 

विज्ञापन
know Price and Specification of Maruti Suzuki Alto 800, WagonR, Santro and Renault Kwid Facelift
Renault Kwid facelift launched in India

Renault Kwid Facelift

फ्रेंच की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Renault की Kwid Facelift दो वेरियंट 0.8 लीटर और 1.0 लीटर इंजन में उपलब्ध है। 0.8 लीटर इंजन 54 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं, 1.0 लीटर इंजन 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

माइलेजः 25.17 किमी प्रति लीटर
एक्स शोरूम कीमतः 2.83 लाख रुपये से शुरू
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed