भारतीय कार बाजार में Kia मोटर्स अपनी नई एसयूवी Seltos आज लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कुछ महीने पहले नई Seltos से पर्दा उठाया था लेकिन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी थी। लेकिन आज कंपनी कीमत के अलावा अपने नए Plans के बारे में भी खुलासा कर सकती है। आपको बता दें कि Seltos के रूप में कंपनी का भारत में यह पहला मॉडल है।
क्या होगी कीमत?
2 of 4
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू
- फोटो : Social
कायास लगाए जा रहे हैं कि Kia अपनी नई Seltos को भारत में 10 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। और इसके टॉप मॉडल की कीमत 17 लाख रुपये तक जाने की सम्भावना है।
इंजन
3 of 4
किआ सेल्टोस शुरू
- फोटो : Social
नई Seltos तीन इंजन ऑप्शन में आएगी इसमें 1.4-लीटर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल होगा। ये तीनों ही इंजन BS-6 नॉर्म्स वाले होंगे। नई सेल्टोस को तीन ड्राइव मोड जैसे नार्मल, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है। इसके अलावा सेल्टोस 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कई फीचर्स से लैस है नई Kia Seltos
दक्षिण कोरिया Kia मोटर्स ने नई Seltos में कई शानदार फीचर्स को शमिल किया है। कुछ खास फीचर्स पर नजर डालें इसमें 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो Android Auto और Apple Carplay को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कार में 7.0-इंच कलर डिस्प्ले का कलस्टर इंस्ट्रूमेंट दिया गया है। कार में Bose साउंड सिस्टम दिया है।