Hyundai ने हाल ही में अपनी नई Grand i10 Nios को भारत में लॉन्च किया है जोकि एक एडवांस्ड कार है और इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल किया है। लेकिन आपको बता दें कि कंपनी ने पहले से मौजूद Grand i10 को बंद नहीं किया है। और यह कार कंपनी की वेबसाइट पर अभी भी देखी जा सकती है। ऐसे में अगर आप अभी भी पुराने मॉडल के साथ जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये जानते हैं...
Grand i10 पर पूरे 95000 रुपये का डिस्काउंट
2 of 3
Hyundai grand i10
- फोटो : Google
Hyundai की Grand i10 अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कार है। इसकी सॉलिड built क्वालिटी, स्पेस और परफॉरमेंस का कोई जवाब नहीं है। नई Grand i10 Nios आने के बाद अभी भी यह कार बाजार में उपलब्ध है ऐसे में आप इस कार को खरीद सकते हैं क्योंकि कंपनी इस गाड़ी पर पूरे 95000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं इस कार पर 3 साल या 1 लाख किमी तक की वारंटी भी मिल रही है। साथ ही ग्राहकों की मदद के लिए 3 साल तक रोड साइड एसिस्टेंस की सुविधा भी मिल रही है। ये सभी ऑफर्स सिर्फ 31 अगस्त 2019 ही लागू होंगे। कार की कीमत 4.97 लाख रुपये से शुरू होती है और यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।
Hyundai Santro पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
Hyundai अपनी सेंट्रो कार पर भी डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर ग्राहक पूरी 40 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार की कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 1.1L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 69PS की पावर देता है और यह 5 स्पीड MT और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आती है।