{"_id":"5d6222f08ebc3e016e026399","slug":"kia-seltos-comes-with-best-safety-features-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos में मिलते हैं ये खास सेफ्टी फीचर्स, कंपनी का दावा हमारी कार है सुरक्षित","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Seltos में मिलते हैं ये खास सेफ्टी फीचर्स, कंपनी का दावा हमारी कार है सुरक्षित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kia Seltos Safety Features
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कम कीमत में Kia ने अपनी पहली एसयूवी Seltos को लॉन्च करके ग्राहकों को खुश कर दिया है। इतना ही नहीं इस सेगमेंट में मौजूदा अन्य एसयूवी गाड़ियों को भी नई Seltos के आने से थोड़ा खतरा तो जरूर महसूस हुआ है। नई Seltos की कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये के बीच है। नई Seltos का सीधा मुकाबला Hyundai क्रेटा, MG हेक्टर और Tata हैरियर जैसी SUV गाड़ियों से होगा। कंपनी का दावा है की नई Seltos को भारतीय फैमिली को ध्यान में रखते हुए बनाया है और इसमें सेफ्टी का भी ध्यान रखा है। आइये आपको बताते हैं Seltos के खास सेफ्टी फीचर्स।
बॉडी स्ट्रक्चर
2 of 6
किआ सेल्टोस शुरू
- फोटो : Social
नई Kia Seltos की बॉडी और बिल्ड क्वालिटी अपने सेगमेंट से सबसे बेस्ट मानी जा रही है। कंपनी ने इसके स्ट्रक्चर में एडवांस हाइ-स्ट्रेन्थर स्टील (AHSS) का उपयोग किया गया है ताकि ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को जगह मिल सके। seltos भी उसी प्लेटफार्म पर बनी है जिस पर Hyundai की क्रेटा बनी है।
एयरबैग्स
3 of 6
air bag
भारत में अब हर कार के लिए एयरबैग्स स्टैण्डर्ड हो चुके हैं। सेल्टोस के सभी वेरिएंट में एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। जबकि इसके टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स दिए गये हैं। एक्सिडेंट के समय एयरबैग्स काफी हद तक आपकी जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
4 of 6
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू
- फोटो : Social
Seltos में टायर प्रेशर मॉनिटर फीचर दिया गया है जिसकी वजह से किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचाने के लिए टायर के दबाव का ट्रैक रखने में मदद मिलती है। सेफ्टी के लिहाज से यह फीचर बेहद जरूरी है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनियां टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम को स्टैण्डर्ड फीचर के रूप में दे सकती हैं।
विज्ञापन
सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक
5 of 6
Kia seltos disk break
- फोटो : Social
नई Seltos के सभी व्हील्स में डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। जिसकी मदद से बेहतर ब्रेकिंग मिलती है। सेफ्फ्टी के लिहाज से ये डिस्क ब्रेक हमेशा अच्छे माने जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।