फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia Seltos की प्री-बुकिंग 16 जुलाई से भारत में होगी शुरू, महज इतने में करें बुक

Mon, 15 Jul 2019 08:40 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 15 Jul 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos bookings to open on 16th July
Kia Seltos Launch - फोटो : AmarUjala

किआ मोटर्स(Kia Motors) ने भारत में अपनी पहली एसयूवी सेल्टोस (Seltos) की प्री-बुकिंग 16 जुलाई से शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह प्री-बुकिंग ऑनलाइन और भारत में इसके 206 सेल्स पॉइंट्स से शुरू होगी। ग्राहक केवल 25,000 रुपये में बुकिंग करवा सकते हैं। लेकिन इस गाड़ी की डिलीवरी अगस्त में शुरू होगी क्योकिं इसी महीने इसे लांच किया जायेगा।


  

इस दिन लांच होगी नई सेल्टॉस

Kia Seltos bookings to open on 16th July
Kia Seltos - फोटो : Amar Ujala

हाल ही में किआ ने सेल्टॉस से पर्दा उठाया था। और इसे लोगो की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी शुरूआती फेज में दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे जैसे टॉप शहरों में किआ की कई डीलरशिप्स खोलेगी। कंपनी की योजना देश के 160 शहरों में 265 टच पॉइंट्स बनाने की है। कंपनी को नई सेल्टॉस पर पूरा भरोसा है और इसकी को देखते हुए किआ देश भर के कस्टमर्स के साथ कनेक्ट होना चाहती है।   

इंजन

Kia Seltos bookings to open on 16th July
Kia SP2i signature interior

बात इंजन की करें तो किआ सेल्टोस BSVI- कम्प्लायंट 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी इतना ही नहीं इसके इसमें 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल का भी ऑप्शन मिलगा। नई सेल्टोस को तीन ड्राइव मोड जैसे सामान्य, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और फीचर्स

Kia Seltos bookings to open on 16th July
Kia SP2i signature rear

हांलाकि किआ सेल्टोस की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है लेकिन इसकी संभावित कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। फीचर्स की बात करें तो किआ सेल्टोस में 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इसके अलावा सेल्टोस को तीन ड्राइव मोड जैसे सामान्य, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है।

विज्ञापन

ये होंगे सेफ्टी फीचर्स

Kia Seltos bookings to open on 16th July
kia seltos Badge - फोटो : AutoBlog

नई सेल्टोस में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed