{"_id":"5e1327cc8ebc3e879c01126f","slug":"kia-seltos-7-speed-dct-transmission-issues-kia-motors-india-dct-transmission-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश की सबसे तेजी से बिकने वाली SUV Kia Seltos में आई यह खराबी, कंपनी मुफ्त में करेगी ठीक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की सबसे तेजी से बिकने वाली SUV Kia Seltos में आई यह खराबी, कंपनी मुफ्त में करेगी ठीक
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kia seltos
- फोटो : kia motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय बाजार में लॉन्च होते ही छा जाने वाली SUV कार Kia Seltos में खराबी आ गई है। Kia Seltos के 7-speed DCT transmission (किआ सेल्टॉस डीसीटी ट्रांस्मिशन) में खराबी आई है। यह कार पिछले साल लॉन्च हुई थी। Kia Seltos के 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 7 स्पीड डूअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मॉडल के कार में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। लिहाजा कंपनी ने इन कार के मालिकों से कार वापस मंगाई है। कंपनी कार में एक सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी और इसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
2 of 5
Kia seltos drive review
- फोटो : kia motors
देश में पिछले साल ही एक कार के जरिये एंट्री करने वाली Kia Motors मात्र 130 दिनों में अब टॉप-10 ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के ग्राहकों ने कार में पेश आई दो दिक्कतों के बारे में बताया है। पहला बंगलूरू के ग्राहकों के बताया कि हेवी ट्रैफिक के दौरान कार के ट्रांस्मिशन में ओवरहीटिंग हो जाती है।
3 of 5
Kia seltos drive review
- फोटो : Kia seltos
दूसरी खराबी यह है कि कार का ट्रांस्मिशन गियर स्किप हो जाता है। कार मालिकों ने एक ऑनलाइन ऑटो केयर प्लेटफॉर्म में लिखा है कि कार के गियर सिर्फ 2, 4 और 6 के बीच शिफ्ट होते हैं। जबकि 1, 3 और 5 गियर स्किप हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किआ सेल्टोस
- फोटो : Social
किआ सेल्टोस में पेश आई स्किपिंग गियर्स की समस्या को ठीक करने के लिए, कंपनी ने कार मालिकों को एक संदेश भेजा है और उन्हें एक सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए गाड़ी को सर्विस सेंटर में लाने के लिए कहा है। कार में इस सॉफ्टवेयर अपडेट में सिर्फ 30 मिनट लगेंगे, जिसके बाद गियर स्किप करने की समस्या सुलझ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
Kia Seltos Rear
किआ डीसीटी ट्रांसमिशन की यह समस्या एक मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, जिसे कोरिया में प्रकाश में लाया गया था। भारत में भी इस कार के मालिकों के लिए वही समाधान दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।