फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में आते ही छा जाने वाली Kia Seltos अब मिल जाएगी सिर्फ 15 दिनों में, कम हुआ वेटिंग पीरियड

Sun, 16 Feb 2020 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
kia selto waiting period february 2020 kia seltos specifications india kia selto variants engine
Auto Expo 2020 Kia Seltos - फोटो : PTI
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने भारत में अपने सबसे पहले प्रॉडक्ट Seltos (सेल्टोस) को अगस्त 2019 में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के साथ ही यह mid-size SUV (मिड-साइज एसयूवी) भारतीय कार प्रेमियों के बीच हिट हो गई। शुरुआत से ही इस एसयूवी की डिमांड बहुत ज्यादा देखी गई और इसकी बुकिंग का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर रहा। बहुत थोड़े समय के भीतर, सेल्टोस लंबे समय से इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली और पसंदीदा कार Hyundai Creta (हुंडई क्रेटा) को पछाड़कर बिक्री चार्ट में ऊपर पहुंच गई। 
kia selto waiting period february 2020 kia seltos specifications india kia selto variants engine
Auto Expo Kia Seltos X-line - फोटो : Social Media
इसके अलावा, Seltos (सेल्टोस) सभी एसयूवी के बिक्री चार्ज में टॉप पर पहुंच गई। यही नहीं साल के पहले महीने में, इसने 15,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक नया मुकाम हासिल किया। दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता ने ग्राहकों की मांगों को पूरा करने के लिए अपने उत्पादन को रफ्तार दी और इस तरह 5-सीटर एसयूवी कार लंबी वेटिंग पीरियड के बाद उपलब्ध हो रही थी। 
kia selto waiting period february 2020 kia seltos specifications india kia selto variants engine
Kia seltos - फोटो : kia motors
हालांकि अब यह स्थिति बदली हुई सी नजर आ रही है क्योंकि कंपनी के लगभग सभी गाड़ियों पर वेटिंग पीरियड में कमी आई है। सेल्टोस की पूरी सीरीज को तीन पावरट्रेन विकल्पों में रखा गया है: 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। इन सभी मे BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन है। साथ ही इनमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia selto waiting period february 2020 kia seltos specifications india kia selto variants engine
Kia seltos - फोटो : Kia seltos
तीनों इंजनों में अलग-अलग ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलते हैं। पेट्रोल इंजन में 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन मिलता है। 1.5-लीटर डीजल में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर AT और पेट्रोल के साथ CVT आता है। GTX ट्रिम्स में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 140 PS का पावर और 242 Nm का टॉक पैदा करती है। यह सिर्फ 15 दिनों के वेटिंग पीरियड में उपलब्ध है। 
विज्ञापन
kia selto waiting period february 2020 kia seltos specifications india kia selto variants engine
Kia Seltos - फोटो : kia motors
इसके साथ ही HTE वेरिएंट 1.5-लीटर पेट्रोल की वेटिंग पीरियड भी घटकर 15 दिन हो गई है। यह इंजन 115 PS का पावर और 144 Nm का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन HTK और HTX वेरिएंट में भी आता है जिसके लिए वेटिंग पीरियड क्रमशः 2 और 3 महीना है। 1.5-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन 115 PS का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके लिए वेरिएंट के आधार पर वेटिंग पीरियड 1 महीने से लेकर 3 महीने के बीच है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed