{"_id":"5e48fffc8ebc3ee5ae5a2543","slug":"hyundai-car-discount-in-india-hyundai-offers-2020-hyundai-car-offers-february-2020-hyundai-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai की कारों पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट, 2.5 लाख रुपये तक की छूट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hyundai की कारों पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट, 2.5 लाख रुपये तक की छूट
Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Santro Car
- फोटो : PTI
BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक अब से दो महीने से भी कम समय में पूरे तरह से प्रभावी हो जाएंगे। इसी के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लाइन-अप में कड़े मानदंडों का पालन करने के लिए अपने कारों को अपग्रेड करने के अथक कोशिशों में जुट गए हैं। हालांकि, डीलरशिप के पास अभी भी BS4 स्टॉक बचा हुआ है। BS6 मानक लागू होने की 1 अप्रैल की समय सीमा के बाद बिना बिके BS4 कारों के ढेर से बचने के लिए, निर्माताओं के पास गाड़ियों को भारी छूट की पेशकश के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
Santro
Santro
Hyundai की एंट्री-लेवल हैचबैक कार Santro (सैंट्रो) को एंट्री सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की वजह से बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह हैचबैक कार अभी भी हर महीने बिक्री संख्या के लिहाज से चार अंकों का आंकड़ा हासिल कर लेती है, और इसलिए कोरियाई कार निर्माता ने इस साल की शुरूआत में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानदंडों का पालन करने के लिए सैंट्रो कार को अपग्रेड किया।BS4 सैंट्रो के बचे हुए स्टॉक पर कंपनी 55,000 रुपये तक के फायदे की पेशकश कर रही है, जिसमें 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 20,000 रुपये का बोनस बोनस और कॉर्पोरेट खरीदारों के लिए 5,000 रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है।
Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) में 1.1 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 77 PS का पावर और 99 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है और AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
Hyundai Grand i10
- फोटो : Hyundai
Grand i10
Grand i10 (ग्रैंड i10) को ह्यूंदै की नई कार Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 Nios) के रूप में एक नया उत्तराधिकारी मिला। कंपनी ने अब Grand i10 को टैक्सी सेवाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। कंपनी इस कार को जल्द ही नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट करेगी। ह्यूंदै ने BS6 Grand i10 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।इसलिए, BS4 Grand i10 को 75,000 रुपये तक की छूट के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें 40,000 रुपये नकद छूट, 30,000 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये अतिरिक्त कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। Grand i10 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसमें 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क पैदा होता है। यह कार सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Grand i10 Nios
- फोटो : Amar Ujala
Grand i10 Nios (Diesel)
Hyundai ने पिछले साल Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 Nios) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 PS/114 Nm) लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने BS4 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर डीजल यूनिट (75 PS/194 Nm) भी लॉन्च किया था। अब, कंपनी अपनी सेडान ट्विन Aura (ऑरा) को BS6 1.2-लीटर डीजल इंजन का हैचबैक मॉडल तैयार कर रही है और जल्द ही इसे लॉन्च करेगी। फिलहाल Hyundai Grand i10Nios के डीजल वेरिएंट को 55,000 रुपये तक के कुल फायदों के साथ ऑफर कर रही है, जिसमें 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
विज्ञापन
Xcent