फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia EV9 Concept: किआ ने जारी किया नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर, 17 नवंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू

Fri, 12 Nov 2021 10:05 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 12 Nov 2021 10:05 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी कॉन्सेप्ट EV9 का 17 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू करने की तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Kia EV9 Concept Teaser global debut on November 17 know details
Kia EV9 Concept Teaser - फोटो : Kia
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia (किआ) इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी कॉन्सेप्ट EV9 का 17 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू करने की तैयार कर रही है। हालांकि डेब्यू से पहले, किआ ने आधिकारिक तौर पर अपनी कॉन्सेप्ट ईवी 9 की टीजर तस्वीरें जारी की है। इसमें कॉन्सेप्ट EV9 का एक्सटीरियर प्रोफाइल काफी बॉक्सी लुक वाला नजर आ रहा है। 
Kia EV9 Concept Teaser global debut on November 17 know details
Kia EV9 Concept Teaser - फोटो : Kia
काफी आकर्षक है लुक
एसयूवी बॉडी टाइप वाहन की मांग दुनिया भर के कई बाजारों में तेजी से बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक वाहन के खरीदार लगातार बढ़ रहे हैं। शायद ये दो कारण किआ कॉन्सेप्ट EV9 की डिजाइन फिलोसॉफी के मूल में हैं। कोरियाई बाजार में कार की विजुअल खासियतों को 'अल्ट्रामॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन' के रूप में देखा जा रहा है। इसके अलावा यह ईवी एक फ्लैट रूफलाइन, बड़े व्हील आर्च, स्लिम एलईडी डीआरएल सेक्शन और एक खास फ्रंट ग्रिल के साथ नजर आ रही है। 
Kia EV9 Concept Teaser global debut on November 17 know details
Kia EV9 Concept Teaser - फोटो : Kia
चूंकि यह एक कॉन्सेप्ट है, टीजर तस्वीर में कार का कोई डोर हैंडल नजर नहीं आ रहा है। इसमें एक बड़ा हेक्सागोनल सनरूफ दिया गया है। ऐसा लगता है कि वाहन के साइड प्रोफाइल पर बहुत कैरेक्टर लाइन्स मिलते हैं। यह लगभग तय है कि कार के चारों ओर एलईडी का भारी इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia EV9 Concept Teaser global debut on November 17 know details
Kia EV9 Concept Teaser - फोटो : Kia
किआ कॉन्सेप्ट EV9 ब्रांड के किसी भी अन्य इलेक्ट्रिक वाहन से बड़ी होगी। इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में न्यूनतम डिजाइन एलिमेंट्स अपनाए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन
Kia EV9 Concept Teaser global debut on November 17 know details
Kia EV6 Electric Car - फोटो : Kia
EV6 हाथों-हाथ बिकी
इस समय, EV6 दुनिया भर के बाजारों में किआ की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन पेशकश है। इस इलेक्ट्रिक कार ने उन चुनिंदा बाजारों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जहां इसे लॉन्च किया गया है। मिसाल के लिए, अमेरिका में, बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर ही EV6 बिक गई। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 400v और 800v चार्जिंग को सपोर्ट करती है। किआ का दावा है कि अगर फास्ट चार्जर से जोड़ा जाए तो EV6 पांच मिनट के भीतर 112 किलोमीटर की दूरी और लगभग 18 मिनट में 330 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने लायक चार्ज हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed