फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ducati Formula 73 Cafe Racer Launched India; All Units Sold Out

फॉर्मूला 73 कैफे रेसर ने दी भारत में दस्तक: लॉन्च से पहले बिक गईं बाइक की सभी यूनिट्स, क्यों है यह इतनी खास?

Fri, 23 Oct 2026 03:42 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 23 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

  • डुकाटी फॉर्मूला 73 भारत में लॉन्च हो गई है।
  • दुनिया भर में सिर्फ 873 यूनिट्स बनेंगी।
  • भारत का पूरा आवंटन पहले ही बिक चुका है।
  • कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर हैं।

विज्ञापन
Ducati Formula 73 Cafe Racer Launched India; All Units Sold Out
डुकाटी फॉर्मूला 73 कैफे रेसर - फोटो : ducati.com

विस्तार

डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद खास और लिमिटेड-एडिशन बाइक फॉर्मूला 73 कैफे रेसर लॉन्च कर दी है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है। इस बाइक की क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च होते ही भारत के लिए आवंटित की गई सभी यूनिट्स पहले ही बिक चुकी हैं। ग्लोबल मार्केट में अन्य स्पेशल एडिशन मॉडल्स के साथ सामने आई यह बाइक सीधे तौर पर साल 1973 की आइकॉनिक 750 सुपर स्पोर्ट डेस्मो से प्रेरित है। डुकाटी दुनिया भर में इसकी कुल 873 यूनिट्स ही बनाएगी।
विज्ञापन


1973 की रेसिंग बाइक से जुड़ी है कहानी
डुकाटी फॉर्मूला 73 सिर्फ अपने रेट्रो लुक की वजह से खास नहीं है। इसका डिजाइन और नाम कंपनी के रेसिंग से जुड़ा है। यह बाइक 750 सुपर स्पोर्ट डेस्मो को ट्रिब्यूट (सम्मान) देती है। यह डुकाटी की पहली रोड-गोइंग मोटरसाइकिल थी, जिसमें डेस्मोड्रोमिक वाल्व टाइमिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

इसका संबंध 750 इमोला डेस्मो से भी था। इसी बाइक को पॉल स्मार्ट और ब्रूनो स्पागियारी ने 1972 की 200 मिगलिया दी इमोला रेस में जीत दिलाई थी। यह प्रोडक्शन-डेरिव्ड मोटरसाइकिलों के लिए यूरोप की पहली रेस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्वर और एक्वा-ग्रीन रंग में रेट्रो लुक
  • फॉर्मूला 73 का डिजाइन पुरानी रेसिंग बाइक की याद दिलाता है। इसमें सिल्वर और एक्वा-ग्रीन लिवरी दी गई है। फ्यूल टैंक पर ऊपर से नीचे तक जाने वाली गोल्ड स्ट्राइप इसका खास हिस्सा है।
  • यह स्ट्राइप मूल इमोला डेस्मो बाइक पर मौजूद बिना पेंट वाली पट्टी से प्रेरित है। उस समय पिट क्रू इसी हिस्से की मदद से बिना किसी गेज के फ्यूल लेवल देख सकते थे। इसके कैफे रेसर लुक को पूरा करने के लिए बाइक में कई खास डिजाइन एलिमेंट जैसे क्लिप-ऑन हैंडलबार्स, बार-एंड मिरर्स, छोटी फेयरिंग, टेपर्ड टेल, बिललेट एल्युमिनियम लीवर्स और फुटपेग्स और रिजोमा फ्यूल कैप शामिल हैं। ये सभी चीजें बाइक को क्लासिक रेसिंग स्टाइल देती हैं।
  • वहीं, इसकी आधुनिक बनावट इसे मौजूदा दौर की प्रीमियम मोटरसाइकिलों के बीच अलग पहचान देती है।

803cc इंजन से मिलेगी 73hp की ताकत
  • डुकाटी फॉर्मूला 73 में 803cc का डेस्मोड्यू एल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,250rpm पर 73hp की अधिकतम पावर और 7,000rpm पर 65.2Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • इस मॉडल के लिए खास तौर पर विकसित टर्मिनोनी एग्जॉस्ट भी दिया गया है। यानी बाइक के इंजन और एग्जॉस्ट को इसके खास एडिशन की पहचान के अनुरूप तैयार किया गया है।

फ्रेम और सस्पेंशन की जानकारी
  • फॉर्मूला 73 में स्टील ट्रेलिस फ्रेम मिलता है। सस्पेंशन के लिए आगे 41mm केवाईबी यूएसडी फोर्क और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल केवाईबी मोनोशॉक दिया गया है।
  • बाइक का वजन बिना फ्यूल के 183kg है। इसमें 17-इंच के स्पोक्ड व्हील्स मिलते हैं, जिन पर पिरेली डियाब्लो रोसो IV टायर लगाए गए हैं।

किन फीचर्स से लैस है बाइक?
इस लिमिटेड-एडिशन बाइक में सिर्फ पुराने दौर का डिजाइन नहीं है, बल्कि आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक फीचर भी दिए गए हैं। इनमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और दो राइडिंग मोड्स शामिल हैं।
बाइक में 4.3-इंच की TFT स्क्रीन दी गई है, जिस पर जरूरी जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा फुल-एलईडी लाइटिंग भी मिलती है। खरीदार चाहें तो एक्सेसरीज के तौर पर हीटेड ग्रिप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी चुन सकते हैं।

हर बाइक पर अलग सीरियल नंबर, साथ में मिलेगा खास बॉक्स
डुकाटी फॉर्मूला 73 की दुनिया भर में सिर्फ 873 यूनिट्स बनाई जाएंगी। हर बाइक की स्टीयरिंग प्लेट पर अलग सीरियल नंबर दिया जाएगा। इसके साथ ऑथेंटिसिटी का सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जो बाइक के लिमिटेड-एडिशन होने की पुष्टि करता है।

खरीदारों को एक खास बॉक्स भी दिया जाएगा। इसमें डुकाटी स्टाइल सेंटर की पुरानी तस्वीरें और स्केच शामिल होंगे। इससे इस मोटरसाइकिल के डिजाइन और उसके पीछे की एतिहासिक प्रेरणा को समझने का मौका मिलेगा।

कितनी है कीमत?
डुकाटी फॉर्मूला 73 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत करीब 20 लाख है। कंपनी दुनिया भर में इसकी 873 यूनिट्स ही बनाएगी। भारत के लिए तय किया गया पूरा आवंटन पहले ही बिक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed