{"_id":"5e2959498ebc3e4ad56aca67","slug":"kia-carnival-booking-india-kia-carnival-booking-amount-kia-carnival-pre-booking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Carnival MPV ने बनाया रिकॉर्ड, भारतीयों ने इस कार की बुकिंग के लिए खर्च किए 14 करोड़ रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Carnival MPV ने बनाया रिकॉर्ड, भारतीयों ने इस कार की बुकिंग के लिए खर्च किए 14 करोड़ रुपये
Thu, 23 Jan 2020 01:58 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में MPV (मल्टीपल पर्पस व्हीकल) और Kia Motors (किआ मोटर्स) की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी Kia Motors अपनी दूसरी कार Kia Carnival MPV (किआ कार्निवल एमपीवी) लॉन्च करने जा रही है। Kia Motors की पहली SUV कार Seltos भारत में लॉन्च होते ही छा गई थी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि बुकिंग के पहले ही दिन Kia Carnival की 1410 यूनिट्स की बुकिंग हुई। इस कार की बुकिंग के लिए ग्राहकों ने 1 लाख रुपये की राशि चुकाई। Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) के पहले दिन यानी सात फरवरी को Kia Carnival MPV लॉन्च की जाएगी। हालांकि कंपनी ने भी तक इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Kia Carnival MPV Sunroof
- फोटो : अमर उजाला
टॉप वेरिएंट की बुकिंग सबसे ज्यादा
Kia Motors के मुताबिक Kia Carnival MPV के टॉप वेरिएंट Limousine की सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है। अब तक हुई कुल बुकिंग में से 64 फीसदी बुकिंग कार के टॉप वेरिएंट Limousine की हुई है।
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
बीते कुछ सालों में MPV की मांग में कुछ कमी देखी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर इसको लेकर ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है। बीते साल 2019 में इस सेंगमेंट में एक के बाद एक कई गाड़ियां लॉन्च हुईं जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक थी। जिससे इस सेगमेंट में 35 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। इसके ठीक उलट बीते साल 2019 में ऑटोमोबाइल मार्केट में सभी सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Grand Carnival launch
- फोटो : सांकेतिक
भारत में MPV सेगमेंट की गाड़ियों का शेयर 5 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी तक पहुंच गया है। ऑटो सेक्टर जब अपनी ऊंचाइयों पर था तब पूरे ऑटोमोबाइल मार्केट में MPV गाड़ियों की बिक्री का हिस्सा 10 फीसदी होता था। ऑटो सेक्टर के जानकारों के मुताबिक MPV सेगमेंट में Maruti Suzuki और Toyota जैसी कंपनियों की आनेवाली गाड़ियों और Kia Carnival की बिक्री से यह सेगमेंट फिर से अपनी पुरानी बुलंदियों को छूएगा।
विज्ञापन
Kia carnival
- फोटो : social media
Kia Carnival 4 वेरिएंट में लॉन्च की जाएगी। यह कार मल्टिपल सिटिंग ऑप्शंस के साथ आएगी। Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Kookhyun Shim ने बुधवार को कहा, "लॉन्च से पहले ही किआ कार्निवाल को मिले शानदार रिसेप्शन से हम बहुत उत्साहित हैं। ऑर्डर ओपन करने के बाद एक ही दिन में हमने किआ की इस नई कार की 1,410 बुकिंग रिसीव की।"