फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजाज से अलग होते ही कावासाकी ने लॉन्च की चार बाइक

Sun, 26 Mar 2017 04:42 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 26 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
Kawasaki introduced Z900, Z650, Ninja 650 and Ninja 300 in india
कावासाकी

बजाज से राहे अलग होने के बाद कावासाकी ने आक्रामक रूप में नजर आ रही है। कंपनी ने एक साथ चार बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च की है। कावासाकी ने जेड-900, जेड-650 दो नई बाइक बाजार में उतारी हैं। कंपनी ने निंजा-600 को कुछ बड़े बदलाव के साथ पेश किया है। वहीं कावासाकी ने निंजा-300 को बीएस-4 मानको के अनुरूप बाजार में दोबारा उतारा है। आइए जानते हैं इन बाइक्स में क्या है खास।

बजाज से अलग होते ही कावासाकी ने लॉन्च की चार बाइक

Kawasaki introduced Z900, Z650, Ninja 650 and Ninja 300 in india
कावासाकी

कावासाकी जेड-900
कावासाकी जेड-900 की दिल्ली में एक्स शोरूम किमत 9 लाख रुपये है। कंपनी ने इस बाइक में 948 सीसी का चार सिलेंडर का इंजन दिया है, जो कावासाकी की इस दोपहिया को 125 हॉर्सपावर की शक्ति और 100 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कावासाकी ने जेड-900 में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया है। कंपनी ने इस कार को पुरानी जेड-800 से 20 किग्रा हल्का बनाया है। 

बजाज से अलग होते ही कावासाकी ने लॉन्च की चार बाइक

Kawasaki introduced Z900, Z650, Ninja 650 and Ninja 300 in india
कावासाकी

कावासाकी जेड-650
कावासाकी की जेड-650 की दिल्ली एक्स शोरुम में कीमत 5.19 लाख रुपये है। कंपनी की ये बाइक जेड-250 और जेड-900 की बीच कही अपनी जगह बनाती है। इस दोपहिया में कंपनी ने 649 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। ये इंजन बाइक को 68 हॉर्सपावर की शक्ति और 65.7 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। कावासाकी जेड-650 का वजन 184 किग्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज से अलग होते ही कावासाकी ने लॉन्च की चार बाइक

Kawasaki introduced Z900, Z650, Ninja 650 and Ninja 300 in india
कावासाकी

कावासाकी निंजा-650 
कावासाकी निंजा-650 की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 5.69 लाख रुपये है। कावासाकी की ये बाइक पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद है, कंपनी ने इस नए अपडेट के साथ बाजार में उतारा है। निंजा-650 में वहीं 649सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया है, जो कावासाकी की जेड-650 में लगा है। कंपनी ने इसे बीएस-4 मानको के अनुरूप बदलाव करके बाजार में उतारा है। कावासाकी ने अपनी इस दोपहिया के वजन में भी कटौती की है। 

विज्ञापन

बजाज से अलग होते ही कावासाकी ने लॉन्च की चार बाइक

Kawasaki introduced Z900, Z650, Ninja 650 and Ninja 300 in india
कावासाकी

कावासाकी निंजा-300
कावासाकी निंजा-300 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.64 लाख रुपये है। ये बाइक कावासाकी की एंट्री लेवल बाइक है। कंपनी ने इसे बीएस-4 मानको के अनुरूप विकसित कर बाजार में दोबारा उतारा है। निंजा-300 में 296 सीसी का लिक्वीड कूल पैरलल ट्विन इंजन दिया गया है। बाइक में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक का वजन 174 किग्रा है। निंजा की इस बाइक का बाजार में सीधा मुकाबला यमाहा की वाईजेडएफ-आर3 और केटीएम आरसी 390 से है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed