{"_id":"58d638f64f1c1be6211a38b7","slug":"kawasaki-and-bajaj-ended-their-partnership","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ कावासाकी और बजाज के साझे का सफर, अब अलग होगी राह ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
खत्म हुआ कावासाकी और बजाज के साझे का सफर, अब अलग होगी राह
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 25 Mar 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कावासाकी और बजाज का भारतीय बाजार में काफी पुराना नाता रहा है लेकिन अब ये रिश्ता दोनों ही कंपनियां मिलकर खत्म कर रही हैं। बजाज की ओर से जारी एक आधिकारिक स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि की गई है कि 1 अप्रैल 2017 से इन दोनों ही कंपनियों का एक दूसरे से कोई रिश्ता नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कावासाकी की जो मोटरसाइकिलें अब तक देश में बिकी हैं उनकी आफ्टर सेल्स सर्विस अब इंडिया कावासाकी प्राईवेट लिमिटेड अपने एंड पर करेगी। कावासाकी मोटर की स्थापना भारत में साल 2010 में हुई थी।
विज्ञापन
बजाज ऑटो ने इसके संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि हमने प्रॉबाइकिंग नेटवर्क को केटीएम डीलरशिप में तब्दील कर दिया है। बजाज-केटीएम की साझेदारी में संयुक्त रूप से निर्मित पहली मोटरसाइकिल 200 ड्यूक है जिसे साल 2012 में लॉन्च किया गया था। पिछले पांच सालों के दौरान केटीएम ने 48% का CAGR हासिल किया है और वित्तीय वर्ष 2017 में 37,000 यूनिट की बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आज ड्यूक और आरसी मॉडल्स के पांच SKUs भारत की 300+ केटीएम डीलरशिपों के जरिये पेश की जा रही हैं। इस तरह से स्पष्ट होता है कि अब बजाज का सारा ध्यान केटीएम के नेटवर्क पर केंद्रित रहेगा।