फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2021 Bajaj Dominar 250: नए कलर स्कीम में पहले से ज्यादा आकर्षक हुई बाइक, जानें पूरी डिटेल्स

Sat, 24 Apr 2021 01:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Apr 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
bajaj dominar 250 colours 2021 bajaj dominar 250 bs6 bajaj dominar 250 specification bajaj dominar 250 price bajaj auto
2021 Bajaj Dominar 250 at Showroom - फोटो : Instagram/thenickzeek
Bajaj Dominar : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपनी लोकप्रिय बाइक Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250) को जल्द ही नए कलर स्कीम के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्चिंग से पहले ही नई 2021 डोमिनार 250 बाइक देशभर में डीलरशिप पर पहुंचना शुरू कर चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि डोमिनर 250 अब ग्रीन और ग्लॉस ब्लैक शेड्स में उपलब्ध होगी। ये कलर ऑप्शन अब तक डोमिनार 400 में मिलते थे। 250cc बाइक पहले सिर्फ रेड और मैट ग्रे शेड्स के साथ उपलब्ध थी। 

नए लुक में डीलरशिप पर देखी गई

bajaj dominar 250 colours 2021 bajaj dominar 250 bs6 bajaj dominar 250 specification bajaj dominar 250 price bajaj auto
Bajaj Dominar 250 - फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो दोनों मॉडल को अब तक एक ही रंग के सेट में नहीं पेश कर इनके बीच कुछ अंतर रखना चाहती थी। लेकिन अब दोनों बाइक में यह कलर ऑप्शन मिलेंगे। डोमिनर 250 के लिए नए रंग विकल्पों को हाल ही में एक बजाज ऑटो शोरूम में देखा गया है। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम में thenickzeek हैंडल से जारी की गई हैं। हालांकि बजाज ऑटो ने डोमिनर 250 बाइक के नए कलर ऑप्शंस के बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से एलान नहीं किया है। लेकिन डीलरशिप पर नई बाइक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसका एलान कर सकती है। नए कलर स्कीम के साथ डोमिनर 252 पहले से ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी लग रही है। 

इंजन और स्पीड

bajaj dominar 250 colours 2021 bajaj dominar 250 bs6 bajaj dominar 250 specification bajaj dominar 250 price bajaj auto
Bajaj Dominar - फोटो : For Representation Only
बजाज डोमिनर 250 में बीएस6 248.8cc का डीओएचसी फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 bhp का पावर और 23.5 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी के मुताबिक डोमिनर 250 बाइक सिर्फ 10.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स

bajaj dominar 250 colours 2021 bajaj dominar 250 bs6 bajaj dominar 250 specification bajaj dominar 250 price bajaj auto
Bajaj Dominar 250 - फोटो : Bajaj Auto
नई बजाज डोमिनर 250 में फुल LED हेडलैंप के साथ AHO (ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन), ट्विन चेनल ABS, स्लिपर क्लच और बीम टाइप पेरिमीटर फ्रेम दिए गए हैं। यह एक स्पोर्ट्स टूअरर बाइक है। लिहाजा कंपनी ने बाइक के फ्रंट में अप-साइड डाउन (USD) फॉर्क्स दिए हैं। इसके साथ ही बाइक में ट्विन बैरेल एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। कुल मिलाकर बाइक का लुक पहसे से ज्यादा स्पोर्टी हो गया है। 
विज्ञापन

कीमत और मुकाबला

bajaj dominar 250 colours 2021 bajaj dominar 250 bs6 bajaj dominar 250 specification bajaj dominar 250 price bajaj auto
Bajaj Dominar 250 - फोटो : Bajaj
बजाज डोमिनर 250 को लॉन्च किए जाने के बाद इसकी कीमत में कई बाद बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस समय भारत में इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीत 1.70 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला खासतौर पर Suzuki Gixxer 250 और Yamaha FZ25  जैसी बाइक्स से है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed