फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021: नई टाटा सफारी बनी इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक पार्टनर, जानें डिटेल्स

Tue, 23 Mar 2021 03:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 2021 Tata Safari SUV becomes official partner of Indian Premier League
Tata Safari 2021 Launch - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
देश में जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खुमारी छाने वाली है। ऐसे में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने देश के सबसे बड़े खेल आयोजन में से एक आपीएल के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एलान किया है कि उसकी फ्लैगशिप एसयूवी Tata Safari (टाटा सफारी) आईपीएल 2021 के लिए ऑफिशियल पार्टनर होगी। 
IPL 2021 2021 Tata Safari SUV becomes official partner of Indian Premier League
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट इस साल भारत में हो रहा है। ऐसे में कंपनी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी नई लॉन्च की गई टाटा सफारी एसयूवी को प्रदर्शित करने करने वाली है। यह टूर्नामेंट नौ अप्रैल को चेन्नई में शुरू होगा और दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता सहित छह प्रमुख शहरों में खेला जाएगा। जिसके बाद अहमदाबाद में 30 मई को फाइनल मुकाबला होगा। 
IPL 2021 2021 Tata Safari SUV becomes official partner of Indian Premier League
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
टाटा अल्ट्रोज आईपीएल के पिछले संस्करण में आधिकारिक पार्टनर था। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ लगातार चौथे साल अपने जुड़ाव को जारी रखते हुए, टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू लॉन्च सफारी को आईपीएल 2021 के लिए पार्टनर बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 2021 Tata Safari SUV becomes official partner of Indian Premier League
Tata Safari Adventure Persona - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय इकाई के हेड-मार्केटिंग विवेक श्रीवत्स ने कहा, "इस साल का आईपीएल हमारे लिए खास है क्योंकि इस टूर्नामेंट ने एक बहुत ही कठिन बीते साल के बाद भारत में वापसी की है। सफारी को विशेष रूप से अपने प्रीमियम डिजाइन, फीचर्स और आराम के चलते ग्राहकों से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। और यह इस नए अवतार में आईपीएल में डेब्यू कर रहा है। हम दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। क्योंकि दर्शक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए देश भर से इस टूर्नामेंट को देखते हैं।" 
विज्ञापन
IPL 2021 2021 Tata Safari SUV becomes official partner of Indian Premier League
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
आईपीएल की आधिकारिक पार्टनर के रूप में, टाटा मोटर्स चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता और अहमदाबाद में मेजबान स्टेडियम में नई सफारी को शोकेस करेगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये की ईनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed