ऑटो सेक्टर के प्रमुख संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में SUV गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इनकी बिक्री में 22.22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इनकी बिक्री के पीछे मुख्य वजह ज्यादा ग्राउंड क्लीरेंस है। वहीं इनकी बढ़ती बिक्री का असर सेडान कारों पर पड़ा है। सेडान कारों को लोग कम पसंद कर रहे हैं। लेकिन कुछ सेडान कारें ऐसी हैं, जो ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती हैं। हम बता रहे हैं उन कारों के बारे में...
टाटा टिगोर – 170 एमएम
टाटा टिगोर सबसे सस्ती सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान कारों में से एक है। यह अकेली कार है जिसे इस सेगमेंट सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसी प्लेटफार्म पर टियागो को भी डेवलेप किया गया है। दोनों ही कारों में एक ही इंजन आता है। टाटा टिगोर का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम का है। टिगोर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 84 बीएचपी की पावर और 114 एमएम का टॉर्क देता है।
फोर्ड फिगो एस्पायर – 174 एमएम
3 of 6
ford figo aspire facelift
फिगो हैचबैक पर बेस्ड एस्पायर का ग्राउंड क्लीरेंस 174 एमएम का है। एस्पायर इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली कारों में शामिल है। फोर्ड ने पिछले साल ही एस्पायर का अपडेटेड मॉडल लांच किया था। वहीं फोर्ड ने एस्पायर के एक्सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए थे। एस्पायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल, 1.5 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है।
टाटा जेस्ट - 175 एमएम
टाटा ने अपनी सेडान कार जेस्ट को टिगोर से पहले लांच किया था। जेस्ट को 2014 में लॉन्च किया था। जेस्ट अकेली कार है जिसमें सबसे ज्यादा हेडरूम स्पेस मिलता है। जेस्ट का ग्राउंड क्लीयरेंस टिगोर से बेहतर है। जेस्ट में 175 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। जेस्ट पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है, जेस्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन आता है। जेस्ट की बेस वेरियंट की कीमत 5.82 लाख रुपये से शुरू होती है।
मांरुति सियाज - 170 एमएम
बिक्री के मामले में सुजुकी सियाज चार मीटर से लंबी सेडान कारों में टॉप पर रही है। वहीं सेडान कारों में तीसरे नंबर पर रही है। सुजुकी ने होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना, स्कोडा रैपिड, फॉक्सवैगन वेंटो जैसी कारों को चुनौती दी है। सियाज को नेक्सा शोरूम्स के जरिये बेचा जाता है। सियाज का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम का है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदि होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एनएम का है। मारुति सियाज में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।