फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीजल-पेट्रोल की शुरू हुई होम डिलीवरी, इस ऐप के जरिए कर पाएंगे आर्डर

Wed, 02 Jan 2019 01:22 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर अजाला
ऑटो डेस्क, अमर अजाला Published by: भावना चौधरी Updated Wed, 02 Jan 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Indian oil begins doorstep delivery of fuel in chennai
1

आॅनलाइन शॉपिंग को लेकर देश में लगातार बढ़ते हुए क्रेज को देखते हुए Indian Oil Corporation ने  मोबाइल डिस्पेंसर के माध्यम से ईंधन पहुंचाना शुरू कर दिया है। बता दें, यह दक्षिण भारत में इस तरह की सर्विस देने वाला पहली कंपनी है। हालांकि, इससे पहले कई राज्यों में आईओसी की तरह, एचपीसीएल ने भी ग्राहकों के दरवाजे तक डीजल की होम डिलीवरी शुरू की थी। 

Indian oil begins doorstep delivery of fuel in chennai
Fuel @Doorstep

वर्तमान में, औद्योगिक और थोक ग्राहक (जिन्हें ईंधन की आवश्यकता होती है) को निकटतम खुदरा आउटलेट पर जाना पड़ता है और कंटेनरों में भरना पड़ता है। इस नई पहल का उद्देश्य ग्राहकों को अपने दरवाजे पर ईंधन पहुंचाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है।

Indian oil begins doorstep delivery of fuel in chennai
खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक का चोरों द्वारा तोड़े गए लाॅक को दिखाता कर्मी।

इसके अलावा ईंधन की परेशानी को खत्म करना है, और अनावश्यक ईंधन के रिसाव, कंटेनरों / बैरल में ईंधन की असुरक्षित हैंडलिंग से भी बचना है। इसकी शुरूआत एक मोबाइल डिस्पेंसर और 6,000-लीटर ईंधन टैंक के साथ चेन्नई के कोलाथुर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर आयोजित उद्घाटन समारोह से रवाना करके की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian oil begins doorstep delivery of fuel in chennai
Fuel

हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कम से कम 200 लीटर का आर्डर करना जरूरी होगा। मोबाइल ऐप (Repose app) के माध्यम से ग्राहक इसे आर्डर कर सकेंगे। वहीं 2,500 लीटर से अधिक के ऑर्डर के लिए, ग्राहक के पास भंडारण के लिए PESO लाइसेंस होना चाहिए।

विज्ञापन
Indian oil begins doorstep delivery of fuel in chennai
sdf

इस एप से एक बार आर्डर करने पर ग्राहक का पूर्ण विवरण (नाम, सेल फोन नंबर, आवश्यक मात्रा, पता और डिलीवरी का समय) के साथ संबंधित इंडियन ऑयल डीलर तक पहुंच जाएगा, और आर्डर प्राप्त होने के बाद, मोबाइल डिस्पेंसर गंतव्य तक पहुंच जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed