फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue बनी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी, XUV300 पहुंची तीसरे स्थान पर

Wed, 05 Jun 2019 06:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 05 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
in sub 4 metre suv segment in india, hyundai venue beat mahindra xuv300 subcompact suv in india
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

अपनी लांचिंग के साथ ही ह्यूंदै वेन्यू बाजार में छा गई है। अब तक वेन्यू को 20 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। वहीं वेन्यू की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने महिन्द्रा एक्सयूवी300 को भी पीछे छोड़ दिया है। वेन्यू अब सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दूसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है। वहीं पहले नंबर पर अभी मारुति विटारा ब्रेजा का कब्जा है। हालांकि सेगमेंट में अकेली टाटा नेक्सन फायदे में रही है।


 

मारुति विटारा ब्रेजा की 8781 यूनिट्स बिकी

in sub 4 metre suv segment in india, hyundai venue beat mahindra xuv300 subcompact suv in india
Maruti Suzuki Vitara Brezza Yellow - फोटो : Maruti

सब-4 मीटर सेगमेंट में मई के बिक्री की आंकड़ों की बात करें, तो इस सेगमेंट में मई 2019 में 31,966 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल मई में यह संख्या 28,841 यूनिट्स थी। कुल मिलाकर इस सेगमेंट में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ह्यूंदै वेन्यू की मई में 7049 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी300 की 5,113 यूनिट्स ही बिकीं। जबकि टाटा नेक्सन की 4506 यूनिट्स ही बिकीं। जबकि इस सेगमेंट में टॉप रही मारुति विटारा ब्रेजा की 8781 यूनिट्स की ही बिक्री हुई।
 

ब्रेजा का शेयर वेन्यू को गया

in sub 4 metre suv segment in india, hyundai venue beat mahindra xuv300 subcompact suv in india
Tata Nexon Orange

आकड़ों के मुताबिक पिछले साल मई 2018 में ब्रेजा की 15,629 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और ब्रेजा की सेल में 43.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। या फिर ये कहा जा सकता है कि ब्रेजा का शेयर सीधे वेन्यू को चला गया है, जिससे ब्रेजा की सेल घटी है। वहीं टाटा नेक्सन की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और टाटा नेक्सन की मई 2018 में 4308 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इकोस्पोर्ट की बिक्री में 28 फीसदी की गिरावट

in sub 4 metre suv segment in india, hyundai venue beat mahindra xuv300 subcompact suv in india
ford ecosport
इसके अलावा फोर्ड इकोस्पोर्ट की बिक्री पर भी असर पड़ा है और मई 2019 में ये आंकड़ा 3604 यूनिट्स का रहा, जबकि पिछले साल मई 2018 में 5003 यूनिट्स बिकी थीं, इस तरह से इकोस्पोर्ट की बिक्री में 28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
 
  May-2019 May-2018 Diff. %
Brezza 8781 15629 -6848 -43.82
Venue 7049 --- --- ---
XUV300 5113 5003 -1399 -22.96
Tata Nexon 4506 4308 198 4.60
EcoSport 3604 5003 -1399 -27.96
Honda WRV 1520 1962 -442 -22.53
TUV300 1393 1939 -546 -28.16
Total 31,966 28,841 3,125 10.84
 
 
विज्ञापन

WRV की बिक्री में 22.5 फीसदी गिरावट

in sub 4 metre suv segment in india, hyundai venue beat mahindra xuv300 subcompact suv in india
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : AmarUjala

वहीं होंडा WRV की मई 2019 में 1520 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल मई 2018 में इस गाड़ी की 1962 यूनिट्स बिकी थीं। WRV की बिक्री में 22.5 फीसदी गिरावट आई है। जबकि महिन्द्रा TUV300 मई 2019 में 1393 यूनिट बिकीं जबकि मई 2018 में यह आंकड़ा 1939 यूनिट था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed