करीब एक महीने के इंतजार के बाद मंगलवार की रात जब फलक पर ईद का चांद नजर आया, तो मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद दिखते की देशभर में लोग एक दूसरे को ईद की बधाईयां देने लगे। सभी लोग इस पाक त्योहार के अवसर पर पुराने गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ नेता राजनेता भी ईद की खुशियां मनाने में पीछे नहीं हैं।
{"_id":"5cf7908bbdec2207203ae5a4","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-nitish-kumar-kamalnath-digvijay-singh-celebrates-eid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देशभर में ईद की रौनक, इन राजनेताओं ने इस अंदाज में मनाया जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशभर में ईद की रौनक, इन राजनेताओं ने इस अंदाज में मनाया जश्न
Wed, 05 Jun 2019 05:56 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : PTI
ईद
- फोटो : PTI
देश में आज (बुधवार) ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही चहल पहल का माहौल है। बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरुष सभी मिठाई और सेवईयों के साथ एक दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। सभी लोग नए कपड़े पहन कर ईद की नमाज अदा करने के बाद घरों और मस्जिदों में इबादत कर रहे हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : PTI
नरेंद्र मोदी कैबिनेट के एक मात्र मुस्लिम चेहरे और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित पंजा शरीफ में ईद की नमाज अदा की। नकवी मोदी के पिछले कार्यकाल में भी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ, रजा मुराद, दिग्विजय सिंह
- फोटो : PTI
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उनके साथ अभिनेता रजा मुराद भी नजर आए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : PTI
ईद के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में लोगों के साथ खुशियां साझा कीं और सभी को मुबारकबाद दी। सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों की खुशहाली व अमन-चैन, भाईचारे की दुआ मांगते हुए उन्होंने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं वे धार्मिक नहीं कहलाते हैं।