फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue का असर, Ford ने घटाए Ecosport एसयूवी के दाम, ये होंगी नई कीमतें

Tue, 04 Jun 2019 05:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Jun 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Hyundai venue rival ford cut the prices of suv ecosport, launched For EcoSport Thunder Edition
ford ecosport

ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी की लांचिंग का असर अब सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में दिखने लगा है। वेन्यू के आने से इस सेगमेंट में खलबली मच गई है। वहीं कंपनियों ने अब अपनी-अपनी एसयूवी गाड़ियों को अपडेट करना शुरू दिया है। वेन्यू से मिल रही जबरदस्त टक्कर को देखते हुए फोर्ड ने अपनी इकोस्पोर्ट कार की कीमतों में जबरदस्त कटौती की है।


 

नया थंडर एडिशन लांच

Hyundai venue rival ford cut the prices of suv ecosport, launched For EcoSport Thunder Edition
ford ecosport

फोर्ड ने हाल ही में इकोस्पोर्ट का नया थंडर एडिशन लांच किया है, जिसकी कुछ फोटोग्राफ्स लीक हुई थी और अमर उजाला ने इस पर खबर भी की थी। वहीं अब फोर्ड में बड़ा फैसला लेते हुए इकोस्पोर्ट की कीमतें कम करने का एलान किया है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड इकोस्पोर्ट थंडर एडिशन इकोस्पोर्ट के टाइटेनियम ट्रिम पर बेस्ड है और इसकी कीमत टाइटेनियम प्लस के बराबर है। थंडर वेरियंट में साइड प्रोफाइल पर काले रंग के स्टीकर्स लगे होंगे, जो नीचे दरवाजों तक जाएंगे। साथ ही पूरी कार की नीचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग होगी, जिसमें बंपर भी शामिल होगा। 17 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जबकि थंडर स्टीकर टेलगेट पर लगा होगा।
 

ये हैं नई कीमतें

Hyundai venue rival ford cut the prices of suv ecosport, launched For EcoSport Thunder Edition
Ford Ecosport auto show

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें डुअल टोन ब्लैक और बेज या ब्लैक और ओरेंज में कलर स्कीम मिलेगी। इसके अलावा ब्लैक का इंटीरियर में जमकर प्रयोग हुआ है, दरवाजों पर फॉक्स वुडन और अपहोस्ट्री पर बेज लेदर एलीमेंट्स मिलेगा। इकोस्पोर्ट टाइटेनियम प्लस में क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री और सिंक2 इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
 

  New Old Difference
Petrol Variants
1.5 P MT Ambient 7.69 7.83 14,000
1.5 T MT Trend 8.49 8.57 8,000
1.5 P MT Titanium 9.28 9.56 28,000
1.5 P MT Thunder 10.18 --- ---
1.5 P MT Titanium + 10.18 10.54 36,000
1.5 P AT Titanium + 11.08 11.37 29,000
1.0 PS 10.83 11.38 55,000
Diesel Variants
1.5 D MT Ambient 8.19 8.43 24,000
1.5 D MT Trend 8.99 9.17 18,000
1.5 D MT Titanium 9.78 10.16 38,000
1.5 D MT Thunder 10.68 --- ----
1.5 DS 11.33 11.9 57,000
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 किमी प्रति लीटर का माइलेज

Hyundai venue rival ford cut the prices of suv ecosport, launched For EcoSport Thunder Edition
Ford Ecosport S

थंडर एडिशन में 1.5 लीटर का Ti-VCT पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि 1.5 लीटर TDCi 4 सिलेंडर इन लाइन DOHC डीजल इंजन लगा हुआ है, जो 3750 आरपीएम पर 99 बीएचपी की पावर और 1750 आरपीएम पर 205 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जो 23 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।    
 

विज्ञापन

मात्र 3 हजार यूनिट्स ही बेच पा रही है फोर्ड

Hyundai venue rival ford cut the prices of suv ecosport, launched For EcoSport Thunder Edition
Ford EcoSport

फोर्ड ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी इकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट नवंबर, 2017 में लांच किया था। वहीं टाटा नेक्सन, इस साल फऱवरी में लांच हुई महिन्द्रा एक्सयूवी 300 और 21 मई को लांच हुई ह्यूंदै वेन्यू से है। वहीं एक्सयूवी 300 और नेक्सन कारों के आने बाद इकोस्पोर्ट की बिक्री पर जबरदस्त असर पड़ा है और वेन्यू का जिस तरह से ग्रैंड वेलकम हुआ है, उससे इकोस्पोर्ट का सेल्स ग्राफ और नीचे आएगा। फिलहाल फोर्ड इकोस्पोर्ट की मात्र 3 हजार यूनिट्स ही बेच पा रही है, जबकि ओवर ऑल इस सेगमेंट की सेल 30 हजार यूनिट प्रतिमाह है।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed