फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Venue: ह्यूंदै ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के दो नए वेरिएंट्स उतारे, पांच किए बंद, जानें कीमत

Sun, 04 Jul 2021 02:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 04 Jul 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
hyundai venue new variant Hyundai Venue Compact SUV Select Variants Discontinued in India
Hyundai Venue - फोटो : Amar ujala
दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) ने ग्राहकों की जरूरतों और बाजार की गतिशीलता के मुताबिक अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) के वेरिएंट्स में बड़ा बदलाव किया है। ह्यूंदै ने भारत में अपने वेन्यू लाइनअप के दो वेस वेरिएंट समेत 5 वेरिएंट्स को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी ने वेन्यू लाइनअप में दो नए वेरिएंट्स को शामिल भी किया है। यहां जानते हैं कार के नए वेरिएंट्स और उनकी कीमत से जुड़ी अहम जानकारी। 


बंद हुए और नए वेरिएंट्स
ह्यूंदै ने वेन्यू लाइन-अप से डीजल वेरिएंट्स बेस E 1.5 डीजल MT और S 1.5 डीजल MT को हटा दिया है। जिन पेट्रोल वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है उनमें S 1.0 पेट्रोल iMT, S 1.0 पेट्रोल DCT, और SX (O) 1.0 पेट्रोल MT शामिल हैं। इसके अलावा ह्यूंदै ने वेन्यू लाइन-अप में दो नए वेरिएंट्स S (O) और SX (O) Executive को शामिल किया है। 
hyundai venue new variant Hyundai Venue Compact SUV Select Variants Discontinued in India
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
S (O) ट्रिम को 3 इंजन-गियरबॉक्स ऑप्शन- iMT व DCT गियरबॉक्स में 1.0-लीटर पेट्रोल और MT गियरबॉक्स में 1.5-लीटर डीजल के साथ लाया गया है। S (O) ट्रिम को Steel Wheel के ऑप्शन के साथ भी पेश किए गए हैं। इसके अलावा, दूसरा SX (O) एग्जीक्यूटिव वेरिएंट सिर्फ 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स में ही उपलब्ध होगा। ह्यूंदै ने ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को भी अपडेट कर दिया है। 
hyundai venue new variant Hyundai Venue Compact SUV Select Variants Discontinued in India
Hyundai Venue - फोटो : For Reference Only
नया SX (O) एग्जीक्यूटिव ट्रिम अलॉय व्हील्स की बजाए अब नए स्टील व्हील्स के साथ पेश किया गया है। इस ट्रिम की कीमत को कम रखने के लिए शायद ऐसा किया गया है। हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai venue new variant Hyundai Venue Compact SUV Select Variants Discontinued in India
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue को भारत में तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। पहला 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन है जो 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। और यह विशेष रूप से 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन
hyundai venue new variant Hyundai Venue Compact SUV Select Variants Discontinued in India
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
क्या है कीमत
ह्यूंदै वेन्यू के नए लाइन-अप की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 6.92 लाख रुपये है जो 11.61 लाख रुपये तक जाती है। Venue S (O) Turbo iMT की कीमत 9.04 लाख रुपये है, जबकि S(O) Turbo DCT की कीमत 9.94 लाख रुपये है। वहीं, S (O) diesel की कीमत 9.45 लाख रुपये है, जबकि SX (O) Diesel Executive की कीमत 10.97 लाख रुपये रखी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed