फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आने वाली है देश की पहली ‘पानी’ से चलने वाली SUV, एक बार में चलेगी 1,000 किमी

Thu, 11 Jul 2019 08:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
hyundai motors will launch india's first hydrogen powered fuel cell Car hyundai Nexo in India
Hyundai Nexo - फोटो : Twitter

देश की पहली प्योर इलेक्ट्रिक कार ह्यूंदै कोना को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब एडवांस टेक्नोलॉजी वाली कार लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। ह्यूंदै ग्रीन मोबिलिटी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन यानी पानी से चलने वाली कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली कार

hyundai motors will launch india's first hydrogen powered fuel cell Car hyundai Nexo in India
Hyundai Nexo Hydrogen - फोटो : Hyundai

ह्यूंदै अगर इस कार को लॉन्च करता है, तो ये देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली कार होगी। हाइड्रोजन से चलने वाली कार नेक्सो को लॉन्च करने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ह्यूंदै ने हाल ही में 9 जुलाई को देश की पहली प्योर इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना लॉन्च की है। 25.3 लाख कीमत वाली कोना सिंगल चार्ज में 450 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।
 

2021 तक भारत में लॉन्च

hyundai motors will launch india's first hydrogen powered fuel cell Car hyundai Nexo in India
Hyundai Nexo Hydrogen-1 - फोटो : सांकेतिक

कंपनी के मुताबिक हाइड्रोजन से चलने वाली कार नेक्सो पहले से कोरिया में बिक्री के लिये उपलब्ध है और इसे 2021 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिये दिल्ली-एनसीआर में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने के लिये कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करने वाली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा और टोयोटा ने दिखाई दिलचस्पी

hyundai motors will launch india's first hydrogen powered fuel cell Car hyundai Nexo in India
Hyundai Nexo Hydrogen-2 - फोटो : सांकेतिक

फिलहाल ह्यूंदै के अलावा कोई और कार कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली फ्यूल-सेल कारें बनाने या लॉन्च करने का एलान नहीं किया है। जैपनीज कार कंपनी टोयोटा ने हाइड्रोजन फ्यूल सेल कार में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन फिलहाल उसका फोकस कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली कारें लॉन्च करने पर है। वहीं टाटा मोटर्स ने भी फ्यूल से से चलने वाली बसों को बनाने में दिलचस्पी दिखाई है।
 

विज्ञापन

120kW की मोटर

hyundai motors will launch india's first hydrogen powered fuel cell Car hyundai Nexo in India
hyundai Nexo Refuel - फोटो : Hyundai

हाइड्रोजन नेक्सो की बात करें, तो इसमें पांच दरवाजे होंगे और यह फाइव सीटर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल होगी और साइज में यह देश की बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी क्रेटा से लंबी होगी। नेक्सो के ग्लोबल वर्जन में 120kW की मोटर लगी होगी, जो 163 पीएस की पावर देगी। वहीं इसके फ्यूल टैंक में 163 लीटर हाइड्रोजन भरी जा सकेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed