{"_id":"5d273c8b8ebc3e6ccc03be82","slug":"red-grapes-ruby-roman-one-bunch-just-sold-for-7-5-lakh-rupees-in-japan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है 'अमीरों का अंगूर', एक गुच्छे की कीमत है 7.5 लाख रुपये","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये है 'अमीरों का अंगूर', एक गुच्छे की कीमत है 7.5 लाख रुपये
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लाल अंगूर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपने कभी लाल अंगूर खाये हैं? अब आप कहेंगे कि लाल अंगूर होते कहां हैं जो खायेंगे। अंगूर तो हरा होता है या काला, लेकिन हम आपको बता दें कि लाल अंगूर भी होते हैं। हालांकि यह भारत में आसानी से नहीं मिलते। इसके एक गुच्छे की कीमत आपको हैरान कर देगी।
2 of 5
लाल अंगूर
- फोटो : Social media
जापान में लोग 7.5 लाख रुपये में अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा खरीद रहे हैं। इस अंगूर की किस्म का नाम रूबी रोमन है। इस खास प्रजाति के एक अंगूर का वजन करीब 20 ग्राम होता है। एक गुच्छे में करीब 24 अंगूर होते हैं।
3 of 5
लाल अंगूर
- फोटो : Social media
ऊंची कीमत की वजह से यह लाल अंगूर खासतौर पर अमीरों के फल के तौर पर जाना जाता है। 12 साल पहले अंगूर की इस खास प्रजाति को इशिकावा प्रांत की सरकार ने विकसित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लाल अंगूर
- फोटो : Social media
यह अंगूर खाने में काफी मीठा लगता है। जापान में लाल अंगूर लग्जरी फलों की श्रेणी में आता है। इसे यहां शुभ अवसरों पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है। दरअसल, रूबी रोमन जापान में आसानी से मिलता नहीं है। इसीलिए यह इतना महंगा है।
विज्ञापन
5 of 5
लाल अंगूर
- फोटो : Social media
कनाजावा के थोक बाजार में मंगलवार को इस अंगूर की रिकार्ड बोली लगाई गई। नीलामी में अंगूर के एक गुच्छे को ह्याकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने 11 हजार डॉलर यानी करीब 7.52 लाख रुपये में खरीदा। यह कंपनी जापान में होटल के कारोबार से जुड़ी है। इशिकावा सहकारी समिति का कहना है कि वह सितंबर तक रूबी रोमन किस्म के करीब 26 हजार गुच्छे निर्यात करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।