हाल ही में Kia Motors ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को 2020 Kia Soul EV इलेक्ट्रिक कार उपहार में दी है। Kia Soul EV को इस साल लॉस एंजिल्स मोटर शो में पेश किया गया था। इस कार को भारत में ही बनाया जा रहा है, हालांकि इसके भारत में लॉन्च होने में अभी वक्त है, लेकिन सोल को लेकर भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह सिंगल चार्ज में 450 किमी की दूरी तय कर सकती है। आइए हम बता रहे हैं इसकी खासियतों को बारे में...
Kia की यह इलेट्रिक कार सिंगल चार्जिंग में चलती है 450 किमी, देखें पूरा लुक
कैसा है लुक
Hyundai Kona की तरह इसकी लुक एसयूवी या क्रॉसओवर जैसी नहीं है, बल्कि यह दिखने में बॉक्सी हैचबैक जैसी लगती है। इमें शॉर्प रेजर थिन एलईडी हेडलाइट्स, लोवर ग्रिल, 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। Kia Soul EV की लंबाई 4195एमएम, चौड़ाई 1800एमएम, ऊंचाई 1605एमएम और व्हीलबेस 2600 एमएम है। इससकी तुलना हुंडई की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा से की जा सकती है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
Kia Soul EV के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बेज-ब्लैक डुअल टोन केबिन दिया गया है। इसका डैशबोर्ड फ्लैट और ज्यादा लंबा नहीं है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें हरमन कारडन के 10 स्पीकर, लेदरफील अपहोलस्ट्री, डिजिचल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हीटेड सीट्स के साथ इको, इको प्लस, कंफर्ट और स्पोर्ट ड्राइव मोड दिए गए हैं। बेहतरीन फीचर्स के तौर पर इसमें साउंड मूड लैंप और शिफ्ट बाई वायर (SBW) दिया गया है। इसमें आराम से पांच लोग बैठ सकते हैं। इसमें बूट फ्लोर दो लेवल का है और सीटों को 60:40 फोल्ड किया जा सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सामान आ सके।
परफॉरमेंस
Kia Soul EV में 64 किलोवॉट की लीथियम ऑयन बैटरी दी गई है, वहीं पहले इसमें 30 किलोवॉट की बैटरी दी गई थी। 64 किलोवॉट की बैटरी 204 पीएस की पावर और 395 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। वहीं पुरानी Kia Soul EV एक बार चार्ज करने पर 200 किमी की दूरी तय कर सकती ती, जबकि 2020 वाली Kia Soul EV सिगंल चार्जिंग पर दोगुना तकरीबन 450 किमी की दूरी तय कर सकती है।
बैटरी चार्जिंग टाइम
Kia Soul EV के साथ एसी चार्जर आएगा, जो 9.5 घंटे में बैटरी को चार्ज कर देता है। वहीं इसका डीसी चार्जर मात्र 75 मिनट से एक घंटे में बैटरी फुल चार्ज कर देता है। वहीं यह मात्र 7.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।