अमेरिका के टेक्सस की रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की का शरीर पल भर में अपने आप ही गीला हो जाता है। खुद को सूखा रखने के लिए मजबूरन उसे अपने साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखना पड़ता है।
2 of 7
Sophie Dwyer
- फोटो : Facebook
लड़की का नाम सोफी ड्वेर है और वो एक कॉलेज स्टूडेंट है। दरअसल, सोफी को एक बीमारी है, जिसकी वजह से उसे किसी आम आदमी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पसीना आता है। इस परेशानी की वजह से उसकी जिंदगी काफी मुश्किल हो चुकी है। यहां तक कि उसे जिंदा रहने के लिए हर दिन लगभग 6 लीटर पानी पीना पड़ता है।
3 of 7
Sophie Dwyer
- फोटो : Facebook
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोफी जब इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हो गई, तब उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सोफी को हाइपरहाइड्रोसिस नामक एक रेयर बीमारी है। यह ऐसी बीमारी है जो हर 200 लोगों में से एक को प्रभावित करती है।
4 of 7
Sophie Dwyer
- फोटो : Facebook
हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी में इंसान के शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसा लगता है जैसे वो शख्स अभी-अभी नहा कर आया हो। सोफी के साथ भी ऐसा ही होता है। उसके कपड़े काफी जल्दी गीले हो जाते हैं, जिसकी वजह से उसे दिनभर में कई बार कपड़े बदलने पड़ते हैं।
5 of 7
Sophie Dwyer
- फोटो : Facebook
सोफी कहती हैं, 'कपड़े भींग जाने की वजह से मुझे लोगों के बीच जाने में भी शर्म आने लगी थी। यहां तक कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड ने भी इस बीमारी की वजह से मुझे छोड़ दिया। मैं किसी के साथ डेट करने से भी डरने लगी हूं'।