फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ, जल्द हो सकती है लांच

Sat, 04 May 2019 06:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 May 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Kona EV and Kia Soul EV rival Nissan Leaf electric car spotted on indian roads, launch soon
Nissan Leaf EV 2019

निसान किक्स की लांचिंग के दौरान निसान ने माना था कि मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार निसान लीफ जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। वहीं निसान ने लीफ की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। भारत की सड़कों पर कई बार लीफ टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। निसान की यह इलेक्ट्रिक कार JC08 में 400 किमी की दूरी तय कर सकती है।


 

निसान किक्स की लांचिंग से मिला फायदा

Hyundai Kona EV and Kia Soul EV rival Nissan Leaf electric car spotted on indian roads, launch soon
nissan leaf 2019 EV Red

हालांकि भारतीय बाजार में निसान कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाई। वहीं हाल ही में निसान किक्स की लांचिंग के बाद निसान थोड़ी बढ़त मिली है। ऐसे निसान के लिए जरूरी है कि वह बाजार में नए प्रोडक्ट्स लांच करे। रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान को उम्मीद है कि दुनियाभर में वाहवाही लूट चुकी निसान लीफ इलेक्ट्रिक कार निसान को उभारने में मदद करेगी।
 

लीफ में EM57 इलेक्ट्रिक मोटर

Hyundai Kona EV and Kia Soul EV rival Nissan Leaf electric car spotted on indian roads, launch soon
Nissan leaf 2019 EV Red Front - फोटो : Team-BHP

भारत में लांच होने वाली निसान लीफ में सेकेंड जेनरेशन की होगी और इसमें ई-पॉवर टेक्नोलॉजी होगी। लीफ को पहले ही एशियाई देशों में बेचा जा रहा है। यहां तक कि भूटान में भी लॉन्च हो चुकी है। वहीं यूरोप में यह बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों में से एक हैं। लीफ में EM57 इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी, जो 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल चार्ज पर 400 किमी की दूरी

Hyundai Kona EV and Kia Soul EV rival Nissan Leaf electric car spotted on indian roads, launch soon
nissan leaf electric car

निसान इलेक्ट्रिक हैचबैक फुल चार्ज होने में 3 किलोवॉट के चार्जर पर 16 घंटे का वक्त लेगी, जबकि 6 किलो वॉट के चार्जर पर आधे समय में चार्ज हो जाएगी। वहीं फास्ट चार्जर से 40 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। लीफ JC08 टेस्टिंग साइकिल पर सिंगल चार्ज पर 400 किमी की दूरी तय करेगी।
 

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में भी हुई थी स्पॉट

Hyundai Kona EV and Kia Soul EV rival Nissan Leaf electric car spotted on indian roads, launch soon
Nissan leaf 2019 EV Red Rear

निसान लीफ की लंबाई 4480 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और ऊंचाई 1540 एमएम है, जबकि इसका व्हीलबेस 2700 एनएम का है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर, 2018 में निसान लीफ को बिना कैमोफ्लैग यानी स्टिकर्स के बिना केरल की एक पार्किंग में स्पॉट किया गया था। वहीं इस साल ह्यूंदै कोना, ईकेयूवी100, टाटा टियागो और किआ सोल ईवी से होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed