यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय रातोंरात करोड़ों रुपये का मालिक बन गया। शोजित नाम के शख्स ने 1.5 करोड़ दिरहम यानी करीब 28 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम लॉटरी में जीती है।
'खलीज टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के शोजित ने लॉटरी में 1.5 करोड़ दिरहम (40 लाख डॉलर या करीब 28 करोड़ रुपये) जीते हैं। शारजाह में रहने वाले शोजित केएस शुक्रवार को अबू धाबी ड्यूटी फ्री टिकट ड्रॉ में विजेता रहे। जिसे यूट्यूब पर भी प्रसारित किया गया।
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
बता दें कि, शोजित ने एक अप्रैल को ऑनलाइन टिकट खरीदा था लेकिन उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह जीते हैं। लॉटरी अधिकारियों ने उनसे बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया पर वह फोन काट रहे थे।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉटरी का आयोजन करने वाले रिचर्ड ने 'खलीज टाइम्स' को बताया कि शोजित अगर फोन नहीं उठाते तो उनके घर पर जाकर संपर्क करने का भी इरादा था, क्योंकि हमें पता था कि शोजित शारजाह में कहां रहते हैं।
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
एक और भारतीय प्रवासी मंगेश मेनडे भी ड्रॉ में बीएमडब्ल्यू 220 आई कार के विजेता रहे। इसके अलावा आठ अन्य भारतीय और एक पाकिस्तानी को सांत्वना पुरस्कार मिला है।