{"_id":"5fb78ad98ebc3e9be55bc48c","slug":"hyundai-i20-2020-receives-20000-bookings-in-20-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नई Hyundai i20 ने भारत में मचाया तहलका, 20 दिनों में 20000 ग्राहकों ने किया बुक","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नई Hyundai i20 ने भारत में मचाया तहलका, 20 दिनों में 20000 ग्राहकों ने किया बुक
Fri, 20 Nov 2020 02:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Hyundai i20 hatchback
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बाजार में Hyundai i20 2020 को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) के मुताबिक इस कार को अब तक 20000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। खास बात यह है कि इस प्रीमियम कॉम्पैक्ट हैचबैक ने यह आंकड़ा केवल 20 दिनों में हासिल किया है। कंपनी ने यह भी बताया कि इस दिवाली त्योहार के दौरान ह्यूंदै ने इसके 4000 यूनिट्स की डिलीवरी की है।
Hyundai i20 hatchback
- फोटो : Hyundai
85 फीसदी ग्राहकों ने Sportz या इससे ऊपर के ट्रिम्स को बुकि किया है। इसके पहले Hyundai i20 ने महज 9 दिनों में 10,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर सनसनी मचा दी थी। बता दें कि ह्यूंदै ने अपनी नई Hyundai i20 को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं। कंपनी ने इसे दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया था, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।
Hyundai i20 2020: इंजन
Hyundai i20 2020
- फोटो : Hyundai India
कंपनी ने इसे तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai i20 2020: परफॉर्मेंस
Hyundai i20 2020
- फोटो : Hyundai India
- इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
Hyundai i20 2020: कीमतें
Hyundai i20 2020
- फोटो : Hyundai India
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: 5MT
- Magna: 6,79,900 रुपये
- Sportz: 7,59,900 रुपये
- Asta: 8,69,900 रुपये
- Asta (O): 9,19,900 रुपये
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: IVT
- Sportz: 8,59,900 रुपये
- Asta: 9,69,900 रुपये
1.5-लीटर डीजल इंजन: 6MT
- Magna: 9,19,900 रुपये
- Sportz: 8,99,900 रुपये
- Asta (O): 10,59,900 रुपये
1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: IMT
- Sportz: 8,79,900 रुपये
- Asta: 9,89,900 रुपये
1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 7DCT
- Sportz: 8,99,900 रुपये
- Asta (O): 10,59,900 रुपये