फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैक्सवेल ने दिया बेइज्जती का जवाब, सहवाग ने कहा था 10 करोड़ का चीयरलीडर

Fri, 20 Nov 2020 02:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 20 Nov 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Glenn Maxwell responds to Virender Sehwag 10 crore cheerleader remark
मैक्सवेल और सहवाग - फोटो : ट्विटर

मैदान पर धुआंधार पारियों के लिए पहचाने जाने वाले वीरेंद्र सहवाग संन्यास के बाद करारे कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सेवल को वीरू ने 10 करोड़ का चीयरलीडर कहकर मजाक उड़ाया था। अब ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है।

Glenn Maxwell responds to Virender Sehwag 10 crore cheerleader remark
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Cricket Australia

दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेम मैक्सवेल को 10 करोड़ की भारी-भरकम राशि देकर खरीदा था। बदले में टीम मैनेजमेंट भी ग्लेन से धांसू खेल की पारी की उम्मीद कर रहा था। मगर इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 13 मैच में सिर्फ 103 रन का ही योगदान दिया। हर उस मौके पर फेल हुआ, जहां टीम को जरूरत थी।

Glenn Maxwell responds to Virender Sehwag 10 crore cheerleader remark
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया

अपने यू ट्यूब चैनल 'वीरू की बैठक' पर सहवाग ने कहा था कि ग्लेन मैक्सवेल 10 करोड़ रुपये का चीयरलीडर पंजाब को बहुत भारी पड़ गया। उनका कुछ सालों से आईपीएल रूटीन रहा है कामचोरी करने का। इस सीजन में तो उन्होंने इसका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मोटी कमाई के साथ छुट्टी तो इसी को कहते हैं। वीरू ने मैक्सवेल के अलावा डेल स्टेन की भी खिंचाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Glenn Maxwell responds to Virender Sehwag 10 crore cheerleader remark
सहवाग और मैक्सवेल

अब मैक्सवेल ने पलटवार करते हुए कहा कि वह सहवाग के इस कमेंट से बिलकुल भी हैरान नहीं हैं। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेटर और मेंटर भी रह चुके हैं। आगे मैक्सवेल कहते हैं, 'वीरू मुझे नहीं पसंद करते हैं और इसको लेकर काफी ज्यादा बोलते हैं। उन्हें जो अच्छा लगता है वह बोल सकते हैं। ऐसे बयान के चलते ही वह खबरों में बने रहते हैं, तो ठीक है। मैं ऐसी चीजों से निपटकर आगे बढ़ जाता हूं।'

विज्ञापन
Glenn Maxwell responds to Virender Sehwag 10 crore cheerleader remark
ग्लेन मैक्सवेल और प्रीति जिंटा - फोटो : IPL

जानकर हैरानी होगी कि धुआंधार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल के बल्ले से मौजूदा सीजन में एक छक्का तक नहीं निकला। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपनी 32 रन के सर्वोच्च स्कोर में अगर वह आखिरी गेंद पर छक्का लगा देते तो उनकी टीम मैच जीत जाती। इस खेल के बाद अगले सीजन में KXIP शायद ही मैक्सवेल पर दांव लगाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed