फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Alcazar: लॉन्चिंग के एक महीने में इस 7-सीटर एसयूवी की हुई 11000 से ज्यादा बुकिंग, इस मॉडल की मांग सबसे ज्यादा

Mon, 19 Jul 2021 01:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 19 Jul 2021 01:57 PM IST
सार

Hyundai Alcazar 18 जून को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च की गई। लॉन्चिंग के एक महीने में Hyundai Alcazar को 11,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Hyundai Alcazar SUV has received over 11000 bookings in less than month of its launch in India
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी Hyundai Alcazar पिछले महीने की 18 तारीख को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च की गई है। लॉन्चिंग के एक महीने में Hyundai Alcazar को 11,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। ह्यूंदै ने बताया कि जहां डीजल इंजन वाली Alcazar एसयूवी का दबदबा है, वहीं इसके पेट्रोल इंजन वाली Alcazar की भी अच्छी-खासी बुकिंग की जा रही है। लॉन्च के बाद से अब तक Hyundai Alcazar SUV की 5,600 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।


Alcazar भारत में Hyundai की पहली तीन-पंक्ति वाली एसयूवी है और देश में नई-उभरती हुई तीन-पंक्ति मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। कंपनी की बेहद सफल एसयूवी क्रेटा पर आधारित होने के बावजूद, ह्यूंदै अलकाजार कई इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन, ज्यादा स्पेस और फीचर्स के साथ आती है, और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है। 
 
Hyundai Alcazar SUV has received over 11000 bookings in less than month of its launch in India
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर इंडिया में बिक्री, विपणन और सेवा निदेशक तरुण गर्ग ने कहा, "अलकाजर को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, इसके लॉन्च के बाद से एक महीने से भी कम समय में 11,000 से अधिक बुकिंग हासिल हुई हैं। यह शानदार प्रतिक्रिया हमारे ग्राहकों की उच्च मूल्य, बहुमुखी और प्रीमियम पैकेज के प्रति आत्मीयता को दर्शाती है, जिस पर अलकाजार पूरी तरह से खरी उतरती है।" 

हयूंदै ने भारतीय बाजार में अलकाजार को अपनी पहली तीन-पंक्ति वाली एसयूवी के तौर पर उतारा है। हालांकि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Palisade जैसे और भी ज्यादा आलीशान विकल्प पेश करती है। भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च हुई Tata Safari और एमजी मोटर की MG Hector Plus से है।  
Hyundai Alcazar SUV has received over 11000 bookings in less than month of its launch in India
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
इस मॉडल की मांग सबसे ज्यादा
Alcazar को लॉन्च कर ह्यूंदै भारतीय बाजार में नए खरीदारों को आकर्षित करना चाहती है। इसके साथ-साथ कंपनी Creta से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों का भी ध्यान खींचना चाहती है। ह्यूंदै का कहना है कि Alcazar को भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है और भारतीय बाजार वह जगह है जहां यह कार किसी भी अन्य बाजार से पहले लॉन्च की गई है। ऐसे समय में जब ह्यू्ंदै की कई प्रतिद्वंद्वी कंपनियां सिर्फ पेट्रोल इंजन की गाड़ियां ला रही हैं, ह्यूंदै के डीजल इंजन ऑप्शन को पेश करने के निर्णय का उसे काफी फायदा मिला है। क्योंकि अलकाजार के लिए की गई कुल बुकिंग में 63 फीसदी 1.5-लीटर सीआरडीआई डीजल इंजन के लिए मिली हैं। यह इंजन 114hp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्प मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Alcazar SUV has received over 11000 bookings in less than month of its launch in India
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
वेरिएंट्स, कलर और कीमत
Alcazar को तीन वेरिएंट्स - Prestige (प्रेस्टीज), Platinum (प्लेटिनम) और Signature (सिग्नेचर) में उपलब्ध है। यह पेट्रोल और डीजल इंजनों में और 6 और 7-सीट लेआउट में पेश की गई है। अलकाजार 6 सिंगल-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारी गई है। इसमें सिंगल-टोन रंग विकल्पों में फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट, स्टाररी नाइट, टैगा ब्राउन, टाइटन ग्रे और टाइफून सिल्वर शामिल हैं। वहीं इसके डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स में पोलर व्हाइट के साथ फैंटम ब्लैक रूफ और टाइटन ग्रे के साथ फैंटम ब्लैक रूफ शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.30 लाख रुये तय की गई है। वहीं इसके टॉप-स्पेक मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Hyundai Alcazar SUV has received over 11000 bookings in less than month of its launch in India
Hyundai Alcazar - फोटो : www.hyundai.com
इंजन, माइलेज और स्पीड
अलकाजार दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है। कंपनी का दावा है कि नई अलकाजार एसयूवी सिर्फ 10 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed