फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कार कंपनी के पास है माइलेज बढ़ाने की टेक्नोलॉजी, बार-बार इंजन ऑन करने पर फ्यूल नहीं होगा बर्बाद

Mon, 23 Sep 2019 01:59 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 23 Sep 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
How to work maruti Suzuki smart hybrid engine technology all you need to know
Maruti suzuki Smart hybrid technology - फोटो : Social

गाड़ी चाहे कैसी भी हो, हर कोई यही चाहता है कि फ्यूल की खपत कम हो और ज्यादा माइलेज मिले। वैसे कर निर्माता कंपनियां अब ज्यादा माइलेज देने वाले इंजन पर काम कर रही हैं। फ्यूल सेविंग के लिए मारुति सुजुकी ने स्मार्ट हाईब्रिड इंजन का निर्माण किया था, यह फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। चलिए आपको बताते हैं यह स्मार्ट हाईब्रिड इंजन कैसे काम करता है।  

स्मार्ट हाईब्रिड इंजन ऐसे करता है काम

How to work maruti Suzuki smart hybrid engine technology all you need to know
Smart hybrid technology - फोटो : Social

मारुति सुजुकी के स्मार्ट हाईब्रिड इंजन में ISG मोटर (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) और बैटरी का कॉम्बिनेश सिस्टम लगा हुआ है जोकि पर्यावरण को साफ रखने के साथ-साथ फ्यूल जी भी बचत करता है। ड्राइविंग के दौरान जब  रेडलाइट या कहीं पर गाड़ी को रोकनी पर पड़े तो गाड़ी का इंजन भी उसी समय अपने आप बंद आ जाता है लेकिन जैसे ही गाड़ी को रेस देंगे और गाड़ी जब आगे बढ़ेगी तब इंजन ऑटोमैटिक ऑन हो जायेगा, अब इस पूरी प्रक्रिया में जब इंजन ऑन, तब फ्यूल का इस्तेमाल नहीं होगा। क्योंकि बैटरी और ISG मोटर इंजन को ऑन करेंगे। इतना ही नहीं जब भी कार स्टॉप होगी तो AC भी बंद हो जायेगा। जब आकर के कैबिन का टेम्प्रेचर जैसे ही बढ़ेगा तो इंजन अपने आप स्टार्ट हो जायेगा और साथ में AC भी। वही अगर कार 3 मिनट तक बंद रहती है तब इंजन ऑटोमैटिक स्टार्ट हो जाएगा जिससे कार के दूसरे  फंग्शन काम करने लगेंगे। और आखिर में ब्रेक पैडल 3-4 बार दबाने से ब्रेक प्रेशर जनरेट होता है जिससे भी इंजन स्टार्ट होता है।

इन कारों में है स्मार्ट हाईब्रिड इंजन

How to work maruti Suzuki smart hybrid engine technology all you need to know
maruti suzuki car - फोटो : Social

मारुति सुजुकी का स्मार्ट हाईब्रिड इंजन एक बेहतरीन इंजन है, जो इस समय Ciaz, Ertiga, Baleno, S-Cross और XL6 को पावर देता है। माना जा रहा है कि कंपनी धीरे-धीरे इस टेक्नोलॉजी को अपनी अन्य कारों में भी देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed