अगर आप कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जरा इनका वेटिंग पीरियड चेक कर लीजिए। जहां सेडान कारों पर दो महीने तक की वेटिंग है, जानते हैं किन कारों पर कितना है वेटिंग पीरियड...
मारुति सुजुकी सियाज
बात करते हैं सबसे पहले मारुति सुजुकी सियाज की, तो दिल्ली में मारुति की इस सेडान कार पर कोई वेटिंग नहीं है, तो गुरुग्राम में 20 दिन, नोएडा में 2 हफ्ते, लखनऊ में 1 महीने, पटना में 4 हफ्ते, इंदौर में 2 हफ्ते, मुंबई में 1 महीने का वेटिंग पीरियड है।
होंडा सिटी
3 of 6
Honda City 2018
- फोटो : सांकेतिक
वहीं होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार सिटी पर दिल्ली में 12 दिनों की वेटिंग है। जबकि नोएडा, कोलकाता और गुरुग्राम में आप कार सीधे घर ले जा सकते हैं। वहीं मंबई में 21 दिन, जयपुर में 20 दिन, लखनऊ और चंडीगढ़ में 1 हफ्ते, पटना में 10 दिन और चेन्नई में 25 दिन का वेटिंग पीरियड है।
फॉक्सवैगन वेंटो
4 of 6
Volkswagen vento boot space
वेंटो पर सबसे ज्यादा वेटिंग बंगलुरु और कोलकाता में 1 महीने की है, वहीं दिल्ली, मबंई हैदराबाद, जयपुर और अहमदाबाद में कार खरीद कर सीधे घर ले जा सकते हैं। वहीं गुरुग्राम में 20 दिन, नोएडा में 15 दिन, लखनऊ-चंडीगढ़ में 10 दिन, पटना में 3 हफ्ते और इंदौर में 1 हफ्ते की वेटिंग है।
ह्यूंदै वरना
ह्यूंदै की सेडान कार वरना पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर और अहमदाबाद में कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। वहीं इस कार पर सबसे ज्यादा वेटिंग 20 दिनों की है। गुरुग्राम, लखनऊ में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड है।