{"_id":"5cff5721bdec2207490a1bb2","slug":"yuvraj-singh-mother-shabnam-singh-gets-emotional-when-his-son-announced-his-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते सभी को रुला गए युवराज सिंह, बेटे के संन्यास पर फूट-फूटकर रोई मां शबनम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जाते-जाते सभी को रुला गए युवराज सिंह, बेटे के संन्यास पर फूट-फूटकर रोई मां शबनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
भावुक मां शबनम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवराज सिंह ने सोमवार को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बल्ला टांग दिया। यानी यह क्रिकेटर अब कभी ब्लू जर्सी में नजर नहीं आएगा। मुंबई में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। अपने दिल की कसक बयां कर दी। अधूरी इच्छा का इजहार कर दिया। मन की वह बात कह दी, जो उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही थी।
2 of 7
युवी के संन्यास के दौरान शबनम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज ने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि क्रिकेट ने मुझे क्या और कितना दिया है। मैं यहां बताना चाहता हूं कि मेरे पास आज जो कुछ है, क्रिकेट ने दिया है। क्रिकेट ही वह वजह है, जिसके कारण मैं आज यहां बैठा हूं।' इस दौरान उनकी आंखें डबडबा गई। इस दौरान उनका परिवार भी साथ था। मां शबनम एकदम अपने बेटे को देखती रहीं। आंखों से आंसू बहते गए।
3 of 7
संन्यास के दौरान शबनम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने वक्तव्य के अंत में युवराज ने अपने इस शानदार सफर के लिए परिवार और खासकर मां का धन्यवाद दिया। युवराज ने कहा, 'मैं अपने परिवार, खासतौर पर मां का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो आज मेरे साथ यहां मौजूद हैं। मेरी मां हमेशा से मेरे लिए शक्ति का स्रोत रही है और इन्होंने मुझे दो बार जन्म दिया है।' पूरे घटनाक्रम के दौरान शबनम सिंह बेहद भावुक दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
संन्यास के दौरान युवराज सिंह का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह ने अपनी पत्नी हेजल कीच का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी ने कठिन समय में मेरा साथ दिया है। मेरे करीबी दोस्त, जो मेरे कारण बीमार पड़ जाते थे, लेकिन इसके बावजूद हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं, आज वे सब मेरे साथ हैं, सिवाय मेरे पिता के। इसलिए मेरे लिहाज से यह आगे बढ़ने का सबसे अच्छा समय है।'
विज्ञापन
5 of 7
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज ने कहा, '2011 विश्व कप जीता, चार बार 'मैन ऑफ द मैच' और 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' बनना मेरे लिए किसी सपने के सच जैसा होना था। इसके बाद मुझे पता चला कि मैं कैंसर से पीड़ित हूं। उस सच को मैंने आत्मसात किया। जब मैं अपने करियर के सर्वोच्च मुकाम पर था, तभी यह सब हुआ।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।