फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई 2020 Honda Jazz में मिलेगा इलेक्ट्रिक सनरूफ और पैडल शिफ्टर का फीचर, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

Mon, 10 Aug 2020 01:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars India starts pre-launch bookings of new updated honda jazz 2020 bs6 india
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
Honda Cars India Ltd (HCIL), होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को अपनी आने वाली नई Jazz (जैज) की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। नई जैज को देश भर में सभी अधिकृत होंडा कार्स की डीलरशिप पर 21,000 रुपये की राशि के साथ प्री-बुक किया जा सकता है। इस कार को एचसीआईएल की वेबसाइट पर 'होंडा फ्रॉम होम' प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन बुक किया जा सकता है, इसके लिए सिर्फ 5,000 रुपये की राशि देनी होगी। 
Honda Cars India starts pre-launch bookings of new updated honda jazz 2020 bs6 india
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
इंजन 
होंडा का कहना है कि नई जैज को स्पोर्टी न्यू स्टाइलिंग, क्लास-लीडिंग पैकेजिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और फंक्शन मिलेगा। इसके साथ इसमें वर्ल्ड क्लास सेफ्टी फीचर्स मिलेंग। BS6 Honda Jazz में 1.2-लीटर iVTEC पेट्रोल इंजन होगा जो दो ट्रांसमिशन विकल्पों- 5-स्पीड मैनुअल और CVT के साथ उपलब्ध होगा। 
Honda Cars India starts pre-launch bookings of new updated honda jazz 2020 bs6 india
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
डिजाइन 
न्यू जैज में स्टाइलिश और स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन मिलेगा। इसमें क्रोम एक्सेंट के साथ न्यू हाई ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, डीआरएल के साथ नए एलईडी हेडलैंप, नई एलईडी फॉग लैंप, सिग्नेचर रियर एलईडी विंग लाइट और नए डिजाइन वाले फ्रंट और रियर बंपर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Cars India starts pre-launch bookings of new updated honda jazz 2020 bs6 india
2020 Honda Jazz Sunroof - फोटो : Honda
फीचर्स 
इसके अलावा, न्यू जैज में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में 'वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ' के साथ सेगमेंट यूनिक फीचर्स दिया गया है। साथ ही मैनुअल और सीवीटी दोनों ट्रांसमिशन में क्रूज कंट्रोल, स्मार्ट एंट्री और पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप सिस्टम की सुविधा दी गई है। यह अपने सेगमेंट की एकमात्र कार है जो सीवीटी वेरिएंट के लिए स्टीयरिंग-व्हील-माउंटेड यूनीक ड्यूल मोड "पैडल शिफ्ट" विकल्प से लैस है। पिछले साल जैज की कुल बिक्री में 70 फीसदी हिस्सेदारी सीवीटी वेरिएंट्स की थी। 
विज्ञापन
Honda Cars India starts pre-launch bookings of new updated honda jazz 2020 bs6 india
2020 Honda Jazz - फोटो : Honda
नई जैज के बारे में बात करते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक, मार्केटिंग और बिक्री, राजेश गोयल ने कहा, "हम इस महीने लॉन्च होने वाली नए जैज के लिए बुकिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। अपने स्टाइलिश स्पोर्टी नए लुक, शानदार इंटीरियर पैकेज और सेगमेंट-यूनिक वन टच इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ नई जैज उन ग्राहकों को पसंद आएगी जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन कार की तलाश कर रहे हैं।" 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed