फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में गाड़ियों की खरीदारी से लोगों को मिलने लगी नौकरियां, कारखानों में लौटने लगे मजदूर

Mon, 10 Aug 2020 12:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 10 Aug 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in the auto sector due to increasing demand for vehicles, 77 percent more laborers got jobs in July compared to June
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के कारण ऑटो इंडस्ट्री को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। महामारी के दौर में कई लोगों की नौकरियां चली गईं। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों के अपने घरों को वापस लौटने के कारण प्रोडक्शन भी प्रभावित रहा। लेकिन अब ऑटो सेक्टर के धीरे-धीरे अच्छे दिन वापस से आने लगे हैं। दरअसल जुलाई में हुई बिक्री ने वाहन बनाने वाली कंपनियों को काफी राहत दी है। बिक्री के ट्रेंड को देखा जाए तो हालत अब लगभग कोरोना के पहले जैसे होने लगे हैं। यही कारण है कि अब इस सेक्टर में लोगों को नौकरियां मिलनी शुरू हो गई हैं। एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को ऑटो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा नौकरियां जून महीने में मिली हैं।

 
Recruitment in the auto sector due to increasing demand for vehicles, 77 percent more laborers got jobs in July compared to June
फाइल फोटो - फोटो : PTI

लॉकडाउन के बाद बढ़ने लगी नोकरियां


मार्च महीने के आखिर में जब देश में लॉकडाउन लागू हुआ तो भर्तियों में भारी गिरावट देखने को मिली। Naukri.com की तरफ से पोस्ट की गई नौकरियों के विश्लेषण के आधार पर इस महीने भर्तियों की दर घट पर (-26) फीसदी तक पहुंच गई। लेकिन बुरा दौर तो आना अभी बाकी था, जहां अप्रैल महीने में भर्तियों की दर घटकर (-72) फीसदी पहुंच गई।

लॉकडाउन के खत्म होने के बाद हालात सुधरने लगे, जिसका असर नौकरियों पर भी दिखने लगा। मई महीने में 28 फीसदी भर्तियां बढ़ीं। वहीं, जून में तो यह सबसे ज्यादा हो गई। जून महीने में ऑटो सेक्टर में 72 फीसदी ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलीं। जुलाई की बात करें तो इस महीने भर्तियों की दर में 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

Recruitment in the auto sector due to increasing demand for vehicles, 77 percent more laborers got jobs in July compared to June
फाइल फोटो - फोटो : PTI

जुलाई में हुईं 8000 भर्तियां


स्टाफिंग फर्म Xpheno की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में 8000 भर्तियां हुईं। ये भर्तियां ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन, ऑटो कम्पोनेंट्स जैसे सेक्टर्स में हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Recruitment in the auto sector due to increasing demand for vehicles, 77 percent more laborers got jobs in July compared to June
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors

मजदूरों की बढ़ी मांग


जून महीने के मुकाबले जुलाई महीने में 77 फीसदी ज्यादा मजदूरों की भर्तियां हुई हैं। इससे यह साफ पता चल रहा है कि कंपनियों ने वाहनों को बनाने की रफ्तार बढ़ा दी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक दो-पहिया, ट्रैक्टर और पैसेंजर गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों में भर्तियां बढ़ी हैं।

विज्ञापन
Recruitment in the auto sector due to increasing demand for vehicles, 77 percent more laborers got jobs in July compared to June
फाइल फोटो - फोटो : PTI

त्योहारी सीजन की तैयारी, ग्रामीण इलाकों में बढ़ी मांग


वाहन बनाने वाली कंपनियों को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन वाहनों की मांग में तेजी देखी जाएगी, जिसको देखते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। 
कोरोना काल में शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वाहनों की मांग सबसे ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed