{"_id":"5e62543f8ebc3ef40e2af1bb","slug":"honda-car-offers-in-march-2020-car-discounts-march-2020-bs4-car-discounts-in-march-2020-car-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda की कारों पर मिल रही है 1 लाख 25 हजार रुपये तक की बंपर छूट, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda की कारों पर मिल रही है 1 लाख 25 हजार रुपये तक की बंपर छूट, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए
Fri, 06 Mar 2020 07:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
2019 Honda Jazz new facelift
31 मार्च के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियां BS4 इंजन की गाड़ियों को नहीं बेच पाएंगी। 1 अप्रैल 2020 से देश भर में सिर्फ BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में कंपनी अपने BS4 इंजन वाले स्टॉक को क्लियर करना चाहती हैं। ऐसे में 1 अप्रैल की तारीख नजदीक आने पर हर बीतते दिन के साथ ऑटोमोबोाइल कंपनियों पर स्टॉक क्लीयरेंस का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर ऑटो निर्माता कंपनियां और डीलर्स BS4 गाड़ियों पर ऑफर बढ़ाते जा रहे हैं। विभिन्न ऑटो निर्माता कंपनियों ने BS4 इंजन वाले वाहनों के स्टॉक की 31 मार्च तक बिक्री की योजना बना चुकी हैं। अगर आप BS4 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले वाहन खरीदना चाहते हैं तो कंपनियों के इन आकर्षक ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
Honda Cars Plant India
- फोटो : Social Media
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक देश में 1 अप्रैल 2020 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले कारों का ही रजिस्ट्रेशन होगा। यानी 1 अप्रैल 2020 से BS4 इंजन वाले वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसलिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां BS4 वाहनों पर भारी छूट दे रही हैं। Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भी अपनी BS4 इंजन वाले मॉडल्स की खरीद पर डिस्काउंट दे रही है। यहां जानते हैं कि होंडा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
Honda Amaze
Honda Amaze (होंडा अमेज)
Honda Amaze की खरीद पर कंपनी 42 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 12 हजार रुपये की एक्सटेंड वारंटी और कार एक्सचेंज पर 30,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। Honda Amaze की एक्स शोरूम कीमत 6,09,900 रुपये से शुरू होती है।

होंडा डब्ल्यूआरवी
- फोटो : Amit Dwivedi
Honda WR-V (होंडा डब्ल्यूआर-वी)
Honda WR-V BS4 मॉडल की कार खरीदने पर कंपनी 45 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Honda WR-V BS4 मॉडल की कार खरीदने पर कंपनी 45 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
विज्ञापन
2019 Honda Jazz
Honda Jazz (होंडा जैज)
Honda Jazz के BS4 मॉडल की कार खरीदने पर कंपनी की ओर से 50 हजार रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और कार एक्सचेंज पर 25 हजार रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी का यह ऑफर 2019 मॉडल के पेट्रोल-डीजल दोनों मॉडल पर दिया जा रहा है।